
मंत्री केदार गुप्ता ने पीड़ित परिजन को मारा धक्का (Photo- Patrika)
Bihar: बिहार के मुजफ्फरपुर में एक नाबालिग रेप पीड़िता की इलाज में दौरान मौत हो गई। वहीं रेप पीड़िता के परिजनों से बिहार के डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री केदार गुप्ता मिलने पहुंचे। डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री केदार गुप्ता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मंत्री केदार गुप्ता पीड़िता के परिजनों को धक्का देते हुए नजर आ रहे है। राजद नेता तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वीडियो शेयर कर नीतीश सरकार पर हमला बोला है।
दरअसल, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा और मंत्री केदार गुप्ता पीड़िता के परिजनों से मिलने पहुंचे थे। जब डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से पीड़िता के परिजनों ने कहा कि यदि बेड मिल जाता तो बच्ची की जान बच सकती थी। इस पर मंत्री केदार गुप्ता गुस्सा हो गए और पीड़िता के परिजन को धक्का दिया और कहा कि बेटा की कसम खाओ।
राजद नेता तेजस्वी यादव ने एक्स पर वीडियो शेयर करते हुए नीतीश सरकार पर निशाना साधा है। तेजस्वी ने लिखा- बलात्कार पीड़िता के परिजनों को बीजेपी मंत्री ने धक्का मारा! PMCH बलात्कार पीड़िता के घर पहुचें उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा के साथ स्थानीय विधायक सह मंत्री केदार गुप्ता से जब पीड़ित परिजनों ने प्रशासन की लापरवाही और संस्थागत हत्या के बारे में सवाल पूछना शुरू किया तो मंत्री केदार गुप्ता उन्हें धक्का मारने लगे और बेटा की क़सम खिलाने लगे। यह कुकृत्य नीतीश सरकार और उनके भाजपाई मंत्रियों की संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है। बिहार में अराजक स्थिति है। मंत्री से लेकर अधिकारी संवेदनहीन हो चुके है।
इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। यह कार्रवाई तुर्की थानाध्यक्ष सहित अन्य पुलिसकर्मियों के खिलाफ की गई, जैसा कि एसएसपी द्वारा की गई कार्रवाई में उल्लेख किया गया है। यह कदम पीड़िता की मौत के बाद उपजे विवाद और पुलिस की कथित लापरवाही के चलते उठाया गया।
वहीं इस मामले में इलाज में लापरवाही बरतने पर सीएम नीतीश कुमार ने सख्त कार्रवाई की। सीएम के निर्देश पर PMCH के प्रभारी उपाधीक्षक को उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कार्यरत डॉ. कुमारी विभा को निलंबित कर दिया गया है।
Published on:
05 Jun 2025 05:14 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
