25 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

TMC के बड़े नेता को बंगाल पुलिस ने कपड़े उतारकर बीच सड़क पर कराई परेड, वीडियो देख लोगों ने की UP पुलिस से तुलना

TMC Leader Shamim Ahmed: टीएमसी नेता शमीम अहमद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी वायरल हो हो रहा है। वीडियो देख लोग बंगाल पुलिस की तुलना यूपी पुलिस से कर रहे हैं।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

May 26, 2026

TMC leader Shamim Ahmed

TMC नेता शमीम अहमद (इमेज सोर्स: सुधानिधि बंद्योपाध्याय एक्स)

TMC Leader Shamim Ahmed Video: पश्चिम बंगाल की राजनीति में एक बार फिर बड़ा बवाल खड़ा हो गया है। हावड़ा से टीएमसी नेता शमीम अहमद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बंगाल पुलिस उन्हें सड़क पर कपड़े उतारकर परेड कराती नजर आ रही है। वीडियो सामने आते ही लोगों ने पुलिस की कार्रवाई की तुलना यूपी पुलिस के एक्शन स्टाइल से करनी शुरू कर दी।

चुनाव के दौरान हावड़ा के शिवपुर इलाके में हुई थी हिंसा

मामला सिर्फ वायरल वीडियो तक सीमित नहीं है। हावड़ा के शिवपुर इलाके में चुनावी हिंसा और बमबाजी की जांच के दौरान पुलिस जब शमीम अहमद के घर पहुंची, तो अंदर का नजारा देखकर अधिकारी भी हैरान रह गए। बाहर से साधारण दिखने वाले इस घर में एक गुप्त अंडरग्राउंड तहखाना मिला, जिसे बेहद आलीशान तरीके से तैयार किया गया था। तहखाने में महंगे फर्नीचर, बेड, टीवी, डिजाइनर इंटीरियर और CCTV सिस्टम लगे थे। बताया जा रहा है कि इस सीक्रेट जगह की जानकारी सिर्फ करीबी लोगों को थी। लेकिन अब जांच के बाद और भाजपा सरकार आने के बाद कार्रवाई हो रही है।

वीडियो देख लोगों ने दी प्रतिक्रिया

सोशल मीडिया पर टीएमसी नेता का वीडियो एक्स पर एक यूजर ने लिखा- “ भाईसाहब…पुलिस ने अब TMC के हावड़ा डॉन- ‘बड़े भाई शमीम अहमद’ को सेमी न्यूड हालत में परेड कराई है। भविष्य में UP पुलिस को बंगाल से कड़ी टक्कर मिलेगी।

ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा- “एक और कुख्यात अपराधी और TMC नेता शमीम अहमद को हावड़ा में पुलिस ने शॉर्ट्स और बनियान में घुमाया।”

ऐसे ढेरों कमेंट सोशल मीडिया पर लोग कर रहे हैं।

चुनाव के बाद से फरार था शमीम अहमद

शमीम अहमद चुनावी हिंसा के मामले में नाम आने के बाद से फरार था। हावड़ा के शिबपुर चौराबस्ती इलाके में हाल में बमबाजी और हिंसा हुई थी, जिसके बाद पुलिस उनकी तलाश कर रही थी। जानकारी मिलने पर शिवपुर थाने की टीम वॉर्ड 36 स्थित उनके घर पहुंची और उसे वहां से अरेस्ट कर लिया।

बाहर से यह घर बिल्कुल साधारण दिखाई देता था, लेकिन अंदर का नजारा देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। घर में एक बड़ा और नक्काशीदार गेट था, जिसके पीछे एक गुप्त तहखाना मिला। तहखाने के अंदर कई कमरे बने थे, जिन्हें बेहद आलीशान तरीके से सजाया गया था। यहां महंगे फर्नीचर, डिजाइनर ड्रेसिंग टेबल, CCTV कैमरे, बेडरूम, किचन और बाथरूम जैसी सुविधाएं थीं।

पुलिस के मुताबिक, घर में एक छिपा हुआ फ्लैट भी मिला, जहां जाने के लिए गुप्त दरवाजा और सीढ़ियां बनाई गई थीं। अब पुलिस वहां मिली महंगी चीजों और पूरे निर्माण की जांच कर रही है।