
Complaint against social activist for 'objectionable remarks' PM Modi, CM Nitish Kumar and Yogi Adityanath in Muzaffarpur Court
बिहार के मुजफ्फरपुर की एक कोर्ट में जयपुर के सामाजिक कार्यकर्ता संजय गर्ग के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर 'आपत्तिजनक टिप्पणी' पोस्ट करने के लिए एक शिकायत याचिका दायर की गई है। यह शिकायत मुजफ्फरपुर निवासा वैभव मिश्रा द्वारा की गई है।
शिकायतकर्ता वैभव मिश्रा ने बुधवार को अपनी याचिका में आरोप लगाया कि सजंय गर्ग ने हाल ही में सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री, दो मुख्यमंत्रियों और कई अन्य लोगों के खिलाफ बेहद आपत्तिजनक पोस्ट किया था। इसलिए उन पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाना चाहिए। वैभव मिश्रा ने कहा कि संजय गर्ग ने देश के कई गणमान्य लोग और उद्योग के जगत के लोगो के खिलाफ में आपत्ति टिप्पणी की है।
मामले में मिश्रा ने यह भी कहा कि संजय गर्ग एक फर्जी एक्टिविस्ट है और आम जनता को भड़का कर देश की एकता और अखणडता को खतरे में डालने का प्रयास कर रहे हैं। वहीं इस पूरे मामले में मुजफ्फरपुर के मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) के कोर्ट में धारा 307 114 120(B), 124(A), 153, 153(A) 153(B), 298, 419, 469, 504, 505 और 506 IPC एवं IT एक्ट के अंतर्गत कंप्लेंट दर्ज की गई है। मिश्रा के वकील कमलेश कुमार ने कहा कि CJM कोर्ट में शिकायत में सोशल मीडिया पोस्ट के विवरण का उल्लेख किया गया है। वहीं कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई के लिए 22 जुलाई की तारीख निर्धारित की है।
यह भी पढ़ें: गोवा के मंत्री गोविंद गौडे ने दिया अजीबो-गरीब बयान, कहा- 'शाहजहां ने ताजमहल बनाने के लिए कोटेशन नहीं मांगा'
Published on:
14 Jul 2022 02:00 pm
बड़ी खबरें
View Allनई दिल्ली
दिल्ली न्यूज़
ट्रेंडिंग
