6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

PM मोदी की सभा में गई बुजुर्ग महिला की मौत, इलाज के दौरान तोड़ा दम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के बाद एक महिला की मौत हो गई। तबीयत खराब होने के बाद महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था।

less than 1 minute read
Google source verification

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Photo- IANS)

बिहार के रोहतास जिले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में शामिल होने के बाद गर्मी के कारण एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक महिला की पहचान केसरी देवी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि परिवार की बार-बार चेतावनी और खराब स्वास्थ्य के बावजूद, वह गर्मी और उमस भरे दिन दुर्गा डीह में आयोजित रोड शो में शामिल होने पर अड़ी रही।

इलाज के दौरान महिला की मौत

घटना के मारे में जानकारी देते हुए परिवार के सदस्यों ने बताया​ कि शुक्रवार शाम को कार्यक्रम के बाद उसकी हालत बिगड़ गई। उनको तुरंत बिक्रमगंज के एक सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें- कौन हैं लीना गांधी तिवारी? 703 करोड़ में खरीदा घर, हैं 32,500 करोड़ की मालकिन

खराब तबीयत के बावजूद रोड शो में हुई शामिल

बता दें कि केसरी देवी लाली सिंह की पत्नी थीं। उनके बेटे अजय कुमार सिंह ने कहा कि उनकी तबीयत ठीक नहीं थी, लेकिन वह प्रधानमंत्री के रोड शो में शामिल होने के लिए दृढ़ थीं। पार्टी ने उन्हें कार्यक्रम स्थल में प्रवेश के लिए पास भी जारी किया था।

यह भी पढ़ें- सरकार का नहीं होता था दखल, 'कांग्रेस' के समय में मैंने की थी 3 सर्जिकल स्ट्राइक: रिटायर्ड मेजर जनरल का दावा

पोस्टमार्टम के लिए सासाराम अस्पताल में भेजा शव

अजय कुमार सिंह ने कहा कि शुक्रवार शाम करीब 5 बजे प्रशासन की ओर से परिवार को फोन आया। उन्हें अस्पताल आने के लिए कहा गया और बताया गया कि रोहतास में रोड शो के बाद केसरी देवी की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए सासाराम के एक अस्पताल भेज दिया है।