26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar News: राजद विधायक ने कोर्ट में मांगी इच्छा मृत्यु, जानें क्या है पूरा मामला

Bihar News: रीतलाल यादव बिहार की दानापुर विधानसभा सीट से राजद विधायक हैं। 2016 में बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 30 Jul 2025, 3:58 PM IST

RJD विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में मांगी इच्छा मृत्यु (Photo- X @ritlalyadavRJD)

Bihar News: बिहार के दानापुर से राजद विधायक रीतलाल यादव बुधवार को पटना के सिविल कोर्ट में पेश हुए। इस दौरान राजद विधायक इमोशनल हो गए और कोर्ट में इच्छा मृत्यु की मांग की। विधायक रीतलाल यादव ने कहा कि साहब मुझे इच्छा मृत्यु दीजिए। मैं ऊब चुका हूं। मुझ पर इतने आरोप और केस लगा दिए है कि मैं जिंदगी भर जेल में रहूंगा। मेरा ट्रांसफर बेऊर जेल में कर दीजिएगा वहां मेरी कोई पैरवी करने वाला नहीं है।

विधायक पर क्या है आरोप

बता दें कि दानापुर विधायक रीतलाल यादव पर बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप लगा है। इस मामले में विधायक ने 17 अप्रैल 2025 को कोर्ट में सरेंडर किया था। बुधवार को इस मामले को लेकर कोर्ट में पेश हुए थे। 

भागलपुर कैंप में किया गया शिफ्ट

दरअसल, विधायक रीतलाल यादव को बेऊर जेल से 1 मई को शिफ्ट कर भागलपुर कैंप जेल में शिफ्ट किया गया। विधायक को भागलपुर कैंप जेल में टी-सेल में रखा गया है। बता दें कि इसी सेल में पहले बाहुबली नेता अनंत सिंह को भी रखा गया था। 

विधायक पर कई मामले हैं दर्ज

दानापुर विधायक रीतलाल यादव पर कई मामले दर्ज हैं। पटना के रेलवे ठेकेदार की हत्या मामले में भी रीतलाल यादव चर्चाओं में आए थे। इसके अलावा विधायक पर बिल्डर से 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और धमकी देने का भी आरोप लगा है। वहीं किसानों को डरा-धमकाकर सस्ते दामों में जमीन खरीदने का भी आरोप लगा है। 

पटना पुलिस ने 11 ठिकानों पर मारा छापा

11 अप्रैल को विधायक रीतलाल यादव के 11 ठिकानों पर पटना पुलिस ने छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 10.5 लाख रुपये नकद, 77 लाख रुपये के ब्लैंक चेक, 4 पेन ड्राइव और जमीन से जुड़े हुए कई दस्तावेज भी बरामद किए थे। 

कौन हैं रीतलाल यादव

बता दें कि रीतलाल यादव बिहार की दानापुर विधानसभा सीट से राजद विधायक हैं। 2016 में बिहार विधान परिषद के सदस्य भी रह चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वे पेटी कॉन्ट्रैक्टर के रूप में रेलवे का काम करते थे। वहीं रीतलाल यादव कई बार जेल भी जा चुके हैं।