28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Bihar Politics: ‘लालू प्रसाद ने हार स्वीकार कर ली है’, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ऐसा क्यों कहा

Bihar News: केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा लालू प्रसाद यादव चुनाव हार चुके हैं। लालू प्रसाद ने हार स्वीकार कर ली है और इसलिए बाप-बेटे दोनों मिलकर चाल चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने उनके मुंह पर कड़ा तमाचा लगाया है। 
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

पटना

•

image

Ashib Khan

•

Updated: 5 Jan 2025, 2:22 PM IST

Giriraj Singh

Giriraj Singh

Bihar Politics: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक सरगर्मियां तेज है। बिहार की गलियों में एक बार फिर नीतीश कुमार को लेकर चर्चाएं चल रही है। पिछले दिनों लालू प्रसाद यादव ने कहा था कि नीतीश कुमार के लिए हमारा दरवाजा हमेशा खुला है और नीतीश को भी खोल कर रखना चाहिए। अब केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव चुनाव हार चुके हैं। लालू प्रसाद ने हार स्वीकार कर ली है और इसलिए बाप-बेटे दोनों मिलकर चाल चल रहे हैं। नीतीश कुमार ने उनके मुंह पर कड़ा तमाचा लगाया है।

‘जंगल राज नहीं चाहिए’

केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि बिहार की जनता ने लालू प्रसाद को दिखा दिया कि अब बिहार में फिर से वो राज्य नहीं चाहिए जिसमें लूट खसौट हो, लालू प्रसाद का राज नहीं चाहिए, जंगल राज नहीं चाहिए, ये लोगों ने स्वीकर कर लिया है। लालू प्रसाद हार के डर से नीतीश कुमार के आगे फिर से घुटना टेक रहे हैं।

लालू यादव डरे हुए हैं-सम्राट चौधरी

बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बयान पर कहा कि लालू यादव डरे हुए हैं। जो डर गया वो मर गया, उनको लगता है कि मेरा बेटा कैसा स्थापित हो जाए। बिहार की जनता तय करेगी कि बिहार की सत्ता में कौन बैठेगा। यहां नीतीश कुमार बैठे हुए हैं इसलिए नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में NDA आगे चलेगा।

नीतीश ने ठुकराया लालू का ऑफर

कयास लगाए जा रहे थे कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज है और वे एनडीए से अलग हो सकते हैं। वहीं बीजेपी से नाराजगी और महागठबंधन में जाने के कयासों को सीएम नीतीश कुमार ने खारिज कर दिया। उन्होंने शनिवार को कहा कि वे अब कहीं भी आने-जाने वाले नहीं है। उन्होंने कहा था कि दो बार गलती हो गई थी। नीतीश कुमार के इस बयान के बाद महागठबंधन को बड़ा झटका लगा है, क्योंकि लालू प्रसाद यादव ने उन्हें महागठबंधन में शामिल होने का ऑफर दिया था। वहीं आरजेडी विधायक ने भी कहा था कि यदि नीतीश कुमार उनके साथ आते है तो वे जरूर उनको साथ लेंगे। 

सीएम नीतीश कुमार के पासा पलटने के कयास क्यों?

बिहार में इस साल विधानसभा चुनाव होने है। इससे पहले नीतीश कुमार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है। दरअसल, नीतीश कुमार कई मौकों पर पलट चुके हैं। इसलिए इस बार भी कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार बीजेपी से नाराज है और वे एक बार फिर वे पलट चुके है। हाल ही में नीतीश कुमार दिल्ली गए थे। इसी बीच खबरें सामने आई थी वे पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात कर सकते हैं। लेकिन नीतीश कुमार की पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मुलाकात नहीं हुई और वे बिना मिले पटना लौट आए थे। इसके अलावा वे एनडीए की बैठक में भी शामिल नहीं हुए थे।

यह भी पढ़ें- BPSC Protest: वैनिटी वैन विवाद पर भड़के प्रशांत किशोर, तेजस्वी ने पूछा- एक्टर के पीछे का प्रोड्यूसर-डायरेक्टर कौन?

Jan Suraaj: PK की पार्टी ने की बड़ी गलती, अपने नेताओं के बदले BJP को भेज दिया न्योता, जानें क्या है पूरा मामला