
BPSC Protest Prashant Kishore
BPSC Protest: बिहार में बीपीएससी प्रोटेस्ट में अब वैनिटी वैन की एंट्री हो गई है। जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर (Prashant Kishore) छात्रों के मांग के समर्थन में राजधानी पटना के गांधी मैदान में धरना दे रहे हैं। धरनास्थल पर वैनिटी वैन होने पर बीजेपी और आरजेडी ने प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है। दरअसल, यह वैनिटी वैन एक फाइव स्टार होटल जैसी दिखाई देती है। इस वैन में तमाम तरह की सुविधाएं है। सोशल मीडिया पर इस वैन की कई तस्वीरें भी वायरल हो चुकी है। वैनिटी वैन को लेकर अब लोग जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर की नीयत पर सवाल उठा रहे हैं।
बता दें कि जब एक मीडिया संस्थान की पत्रकार ने आमरण अनशन पर बैठे प्रशांत किशोर से जब वैनिटी वैन को लेकर सवाल पूछा तो वे भड़क गए। उन्होंने पत्रकार से कहा कि सुनिए बात स्वच्छ भारत अभियान किसने शुरू किया मोदी जी ने। यहां पर सैकड़ों बच्चे बैठे हुए है। जब पत्रकार ने प्रशांत किशोर से पूछा सर आप क्या वैनिटी वैन दिखा देंगे? इस पर प्रशांत किशोर ने भड़कते हुए कहा कि क्यों दिखाएंगे? Who Are You? जाइए और वैनिटी वैन को चेक करिए। उन्होंने भड़कते हुए कहा कि मैं कहां बाथरूम करता हूं ये देखना चाहते हो।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने वैनिटी वैन को लेकर प्रशांत किशोर पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि बीपीएससी प्रोटेस्ट का राजनीतिकरण पूरी तरह से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस तरह के लोगों को बिहार की जनता को पहचानना होगा कि कौन है ऐसे लोग जो सरकार से और बीजेपी की B टीम बनी हुई है, उन्होंने आंदोलन को कुचलने का प्रयास किया है। तेजस्वी ने कहा कि आंदोलन को खत्म करने का प्रयास किया गया है। वैनिटी वैन को लेकर राजद नेता ने कहा कि वैनिटी वैन में एक्टर लोग बैठते हैं, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर बैठाते हैं। हम लोग जानते है कि कौन प्रोड्यूसर है और कौन डायरेक्टर है। एक्टर को क्यों बैठाया गया। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की नजदीकियों को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि इस तरह की बातों में कोई दम नहीं है।
गांधी मैदान में वैनिटी वैन होने पर बीजेपी ने प्रशांत किशोर को जमकर लताड़ा है। भाजपा प्रवक्ता अरविंद सिंह ने इसको लेकर कहा कि 4 करोड़ की वैनिटी वैन जिसका एक दिन का किराया 25 लाख है। आमरण अनशन पर बैठे जन सुराज के प्रमुख प्रशांत किशोर इसमें फ्रेश होने के लिए जाते हैं।
जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर ने कहा जिसे पिछले 20 साल से लोगों की बात नहीं सुनने की आदत है, वे 4 दिन में लोगों के सामने कैसे झुकेंगे। जब तक बिहार की जनता नहीं जागेगी, तब तक कोई सुधार नहीं होगा। इन लोगों को समझना होगा कि जनता की ताकत से बड़ी कोई ताकत नहीं है। यह तभी होगा जब लोग जागेंगे और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए आगे आएंगे। लोगों को धर्म, जाति और 5 किलो अनाज से परे सोचना शुरू करना होगा और अपने बच्चों के बेहतर भविष्य के बारे में सोचना शुरू करना होगा।
Updated on:
5 Jan 2025, 1:25 PM IST
Published on:
5 Jan 2025, 1:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.