
BJP play big games
BJP First Candidate List Lok sabha Election 2024: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव 2024 के प्रत्याशियों की पहली सूची शनिवार को जारी कर दी। इस सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी सहित 195 से अधिक नेताओं के नाम शामिल हैं। इसमें 34 मंत्री सहित पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, त्रिपुरा के पूर्व विप्लव कुमार देव और 28 महिलाओं का नाम शामिल है। 47 ऐसे हैं जिनकी उम्र 50 से कम है। एससी 27 और एसटी 18 और ओबीसी 57 हैं।
प्रत्याशियों के चयन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में गुरुवार को केंद्रीय कार्यालय में बैठक हुई थी। बैठक की अध्यक्षता भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने की। इस बैठक में केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, गृहमंत्री अमित शाह, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल,भूपेंद्र यादव, कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा, डॉ के लक्ष्मण, डॉ इकबाल सिंह लालपुरा, सुधा यादव, सत्यनारायण जटिया, महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़नवीस, उपाध्यक्ष ओम माथुर और भाजपा के संगठन महामंत्री बीएल संतोष के अलावा प्रदेशों के चुनाव प्रभारी, सह प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश संगठन महामंत्री भी मौजूद रहे।
भारतीय जनता पार्टी ने इस बार देश में 370 सीटें जीतने की लक्ष्य रखा है। इसके पीछे जम्मू और कश्मीर में से धारा 370 से हटाने बाद लाभ लेने की रणनीति मानी जा रही है। इस मुददे से लोग सीधे भाजपा के साथ जुड़ेंगे व वोट करेंगे। चुनाव में भाजपा 370 पार का नारा पूरे देश को कश्मीर में धारा 370 हटाने की याद दिलाएगा।
Updated on:
03 Mar 2024 04:04 pm
Published on:
02 Mar 2024 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
