12 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘फर्जी जांच करती रही BJP, हाथ से फिसला गुजरात’, AAP विधायक अमानतुल्ला को जमानत मिलने के बाद केजरीवाल ने भाजपा पर साधा निशाना

दिल्ली वक्फ बोर्ड में घोटाले के आरोपी AAP विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत मिल गई है। यह जमानत 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर दी गई है। AAP विधायक को जमानत मिलने के बाद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट करके BJP पर निशाना साधा है।

2 min read
Google source verification

image

Abhishek Kumar Tripathi

Sep 29, 2022

bjp-busy-with-fake-investigations-gujarat-slipped-out-of-hands-arvind-kejriwal-after-amanatullah-khan-bail.jpg

BJP busy with fake investigations, Gujarat slipped out of hands: Arvind Kejriwal after Amanatullah Khan bail

दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने AAP पार्टी के ओखला विधायक अमानतुल्लाह खान को निजी मुचलके पर जमानत दे दी है। एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने उन्हें दिल्ली वक्फ बोर्ड में घोटाले और अनियमितताएं करने के आरोप में गिरफ्तार करके कोर्ट के सामने पेश किया था। दरअसल ACB ने विधायक अमानतुल्लाह खान के ठिकानों पर 24 लाख रुपए बरामद किए थे। इसके साथ ही उनके करीबियों के पास से हथियार भी बरामद हुए थे, जिसके बाद उन्हें पहले 4 दिन के कस्टडी भेजा गया था और उसके बाद उनकी कस्टडी बढ़ा दी गई थी।

वहीं बीते दिन 1 लाख रुपए के निजी मुचलके पर विधायक अमानतुल्लाह खान को राउज एवेन्यू कोर्ट ने जमानत दे दी है, जिसके एक दिन बाद आम आदमी पार्टी के मुखिया व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस प्रतिक्रिया देते हुए BJP पर निशाना साधा है।

'फर्जी जांच करती रही BJP, हाथ से फिसला गुजरात': अरविंद केजरीवाल
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने AAP विधायक अमानतुल्ला खान की जमानत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि "बीजेपी वाले दिल्ली में फर्जी जांच करते रह गये, उधर गुजरात इनके हाथों से फिसल गया। आज 75 साल बाद लोगों को अपनी समस्याओं का समाधान चाहिए, लोगों में जबर्दस्त बेचैनी है। 24 घंटे नेगेटिव और बदले की राजनीति करना लोगों को पसंद नहीं है।"

अमानतुल्लाह खान ने कोई भी रिश्वत नहीं ली
राउज एवेन्यू कोर्ट ने विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत देते हुए कहा कि "हमारे सामने ऐसे कोई भी सबूत पेश नहीं किए गए, जिससे ये प्रूफ हो सके कि किसी भी कर्मचारी की भर्ती में आरोपी अमानतुल्लाह खान ने कोई भी रिश्वत ली है। विशेष न्यायाधीश विकास ढुल ने कहा कि सरकारी खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है, जिसके बाद उन्होंने विधायक अमानतुल्लाह खान को जमानत दे दी।

सरकारी खजाने को नहीं हुआ कोई नुकसान
एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने कोर्ट में आरोप लगाया कि अमानतुल्लाह खान ने दिल्ली वक्फ बोर्ड की संपत्ति को कम दर पर किराए में दी जिससे बोर्ड और सरकारी खजाने को नुकसान हुआ है। राउज एवेन्यू कोर्ट ने इसको लेकर 15 संपत्तियों के दस्तावेजों को देखने के बाद कहा कि सरकारी खजाने को कोई नुकसान नहीं हुआ है। दस्तावेज से स्पष्ट हो रहा है कि किराएदारों से आरक्षित रेट से अधिक किराया लिया गया। यह किराया पिछले किराएदारों से लिए जा रहे किराया से भी अधिक है।