Amit Shah: हरियाणा में बीजेपी (BJP) ने हैट्रिक लगाकर इतिहास रच दिया है। प्रदेश की बीजेपी ने बहुमत हासिल कर लिया है। हरियाणा में बीजेपी की जीत पर पूरे देश में कार्यकर्ता जश्न मना रहे है। वहीं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) पार्टी ऑफिस पहुंच चुके हैं। थोड़ी देर में पीएम मोदी (PM Modi) भी बीजेपी ऑफिस पहुंचेंगे और कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे।