3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BJP के मंत्रियों के इस्तीफे पर सभी ने साधी चुप्पी, क्या खेल है अभी बाकी, या फिर पलट सकता है पासा

बिहार में JDU ने BJP के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। वहीं खबर है कि BJP कोटा के 16 मंत्री इस्तीफ देंगे। वहीं इस मुद्दे को लेकर किसी भी राजनेता ने अब तक सोशल मीडिया पर कुछ नहीं कहा है। सभी ने इस मुद्दे को लेकर चुप्पी साधी हुई है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Archana Keshri

•

Updated: 9 Aug 2022, 1:50 PM IST

BJP, JDU like party leaders silent Over resignation of Ministers, may the dice roll

BJP, JDU like party leaders silent Over resignation of Ministers, may the dice roll

बिहार की सियासत आज फिर एक नए मोड़ पर खड़ी है। सियासी संकट अब आगे बढ़ता दिख रहा है। सीएम नीतीश कुमार का अगला कदम क्‍या होगा इस पर बीजेपी, आरजेडी, कांग्रेस, हम और बिहार में क्रिय हर राजनीतिक दल की नज़र है। जेडीयू-भाजपा गठबंधन की सरकार में फिलहाल सबकुछ ठीक नजर नहीं आ रहा है। राजनीतिक उठापटक के बीच सीएम नीतीश कुमार से मिलने का वक्त मांगा है। वहीं, खबर आई है की BJP कोटे से 16 मंत्री इस्तीफा दे सकते हैं। मगर अब तक सोशल मीडिया पर इस मुद्दे को लेकर किसी भी राजनेता के ट्वीट नहीं आए हैं और न ही BJP ने इस मुद्दे को लेकर कोई ट्वीट किया है।


आज मुहर्रम के मौके पर सीएम नीतीश कुमार कर्बला के शहीदों और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन नजर आए। मगर उन्होंने जेडीयू-भाजपा के बीच चल रही उठापटक को लेकर अब तक कुछ नहीं। उन्होंने ट्वीट कर मुहर्र्म के अवसर पर कर्बला के शहीदों और हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन किया है। इसके अलावा उन्होंने अपने राज्यवासियों से अपील कि गहै की हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाएं।


वहीं, भाजपा बिहार के ट्विटर हैंडल पर मुहर्रम और 15 अगस्त को कई ट्वीट किए गए, मगर मंत्रियों के इस्तीफे को लेकर कोई खबर नहीं आई है। 15 अगस्त को लेकर हर घर तिरंगा मिशन और जल जीवनन मिशन कई ट्वीट BJP द्वारा किए गए हैं।


पीएम मोदी ने भी अब तक इस मुद्दे को लेकर कुछ नहीं कहा है। भाजपा से नीतीश कुमार की दूरी कई बार देखी गई। हाल में दिल्ली में आयोजित की गई नीति आयोग की बैठक में भी नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए थे। कहा जा रहा था कि नीतीश कुमार नीति आयोग की रैंकिंग से नाराज रहते हैं, जिसमें बिहार को विकसित राज्यों में हमेशा सबसे नीचे रखा जाता है।

बता दें, दोनों दलों के बीच 'टकराव' के कयास रविवार को उस वक्त और ज्यादा तेज हो गए, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में दिल्ली में हुई नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। वहीं, RCP सिंह के इस्तीफे और बयान के बाद जेडीयू ने इशारों में बीजेपी पर साजिश का आरोप लगा हमला बोल था।

वहीं, सीएम आवास पर जेडीयू की बैठक खत्म हो चुकी है। इस बैठक में JDU ने BJP से गठबंधन तौड़ने का ऐलान किया है। बदलते राजनीतिक घटनाक्रम के बीच बीजेपी कोर ग्रुप की आज बैठक होगी। खबरों के अनुसार यह बैठक पटना में शाम 5 बजे होगी। इससे पहले जेडीयू और राजद विधायक दल की अलग-अलग बैठक हुई। खबर है कि नीतीश के एनडीए से अलग होने के बाद महागठबंधन की एक बार फिर से सरकार बन सकती है। नीतीश ने राज्यपाल से दोपहर में मिलने का समय मांगा है।

यह भी पढ़ें: JDU ने BJP से गठबंधन तोड़ने का किया ऐलान, RJD के साथ है प्लान तैयार

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़