5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बीजेपी अध्यक्ष ने LG को लिखा लेटर, कहा – ‘खराब STP से जहरीला हो रहा यमुना का पानी, हो रहा सप्लाई’

दिल्ली सरकार के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भाजपा ग्राउंड जीरो पर जाकर दौरा करेगी और सीएम के आवास पर धरना देंगे ताकि केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई करना बन्द करे। भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाा कि दिल्ली में गंदा और जहरीला पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे लोगों को पेट और फेफड़ों संबंधी बीमारियां हो रही हैं।

2 min read
Google source verification
BJP leader Adesh Gupta demands to Lt Governor probe into delhi sewer treatment plant

BJP leader Adesh Gupta demands to Lt Governor probe into delhi sewer treatment plant

दिल्ली प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने उपराज्यपाल को पत्र लिखकर दिल्ली के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट (STP) के जांच की मांग की है। गुप्ता ने आरोप लगाया है कि दिल्ली में 26 सीवर ट्रीटमेंट प्लांट में से 16 तय स्टैंडर्ड के अनुरूप कार्य नहीं कर रहे हैं। भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता और नेता प्रतिपक्ष रामवीर सिंह बिधूड़ी ने प्रेस कांफ्रेंस करके यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि STP की जांच के लिए एलजी को पत्र लिखकर अनुरोध किया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि जहरीले और गंदे पानी के सप्लाई के खिलाफ भाजपा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास पर प्रदर्शन करेगी।


आदेश गुप्ता ने केजरीवाल सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली में गंदा और जहरीला पानी की सप्लाई की जा रही है, जिससे लोगों को पेट और फेफड़ों संबंधी बीमारियां हो रही हैं। उन्होंने पत्र में लिखकर इसकी जांच की मांग की है ताकि दिल्ली जल बोर्ड की लापरवाही को उजागर किया जा सके। उन्होने आगे लिखा, टोटल सस्पेंडेड सॉलिड्स (TSS), बायोलॉजिकल ऑक्सीजन डिमांड (BOD), डिसॉल्वड फॉस्फेट, केमिकल ऑक्सीजन डिमांड और अमोनिकल नाइट्रोजन मापदंडों के मानकों को पूरा करने में ये प्लांट पूरी तरह से फेल साबित हुए।


रामवीर सिंह बिधूड़ी ने कहा कि समस्याओं में सुधार के लिए दिल्ली सरकार गंभीर नजर नहीं आ रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विधानसभा सत्र की अवधि कम रखते हैं ताकि दिल्ली की समस्याओं पर बहस ही न हो सके। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि दिल्ली जल बोर्ड द्वारा संचालित इन एसटीपी से पानी या तो यमुना में छोड़ा जाता है या जल निकायों को पुर्नजीवित करने के लिए उपयोग किया जाता है।


बिधूड़ी ने आगे बताया, "उपचारित पानी में जहरीले तत्वों से यमुना में प्रदूषण लगातार बढ़ रहा है और यह पानी यहां से सप्लाई होता है।" उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का भाजपा ग्राउंड जीरो पर जाकर दौरा करेगी और सीएम के आवास पर धरना देंगे ताकि केजरीवाल सरकार दिल्ली की जनता को गंदा और बदबूदार पानी सप्लाई करना बन्द करे।

यह भी पढ़ें: 'फ्री रेवड़ी ' कल्चर व स्कूल के मुद्दे पर संबित्र पात्रा ने AAP को घेरा, कहा- 701 स्कूलों में नहीं हैं प्रिंसिपल, 745 स्कूलों में नहीं पढ़ाया जाता विज्ञान