Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Crime: दिनदहाड़े BJP नेता की गोली मारकर हत्या, सड़क पर उतरे लोग, 27 मार्च को रांची बंद का ऐलान

रांची में दिनदहाड़े पूर्व जिला परिषद भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या के बाद क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। इस घटना को लेकर बड़ी संख्या में लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

2 min read
Google source verification
BJP leader Anil Tiger shot dead in Ranchi

दिनदहाड़े BJP नेता अनिल टाइगर की गोली मारकर हत्या, सड़क जाम कर प्रदर्शन

BJP leader Anil Tiger shot: झारखंड की राजधानी रांची में दिनदहाड़े भारतीय जनता पार्टी के नेता सह पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की गोली माकर हत्या कर दी गई। इस हत्या को लेकर लोग आक्रोशित हो गए। सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। पूर्व जिला परिषद सदस्य अनिल टाइगर की हत्या को लेकर आजसू पार्टी (ऑल झारखण्ड स्टूडेंट्स यूनियन) ने गुरुवार को रांची बंद का ऐलान किया है।

आक्रोशित लोगों से सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

आपको बता दें कि दोपहर तीन बजे कांके चौक पर अनिल टाइगर को अपराधियों ने गोली मार दी। इसके रिम्स ले जाते समय उन्होंने दम तोड दिया। इस हादसे के बाद कांके चौक पर सड़क जाम कर पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बड़ी सख्या में लोग सड़क पर उत्तर पर प्रदर्शन किया।

मामले की जांच कर रही है पुलिस

बताया जा रहा कि बाइक पर सवार होकर आए बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व जिप सदस्य अनिल टाइगर को गोली मार दी। आरोपी घटना के तुरंत बाद मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

बाबूलाल मरांडी और सुदेश महतो पहुंचे रिम्स

नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, भाजपा संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह रिम्स हॉस्पिटल पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर जांच की मांग की है। वहीं आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो भी रिम्स परिसर में उपस्थित हैं।

यह भी पढ़ें: IPL के नाम पर हो रहा बड़ा स्कैम, जानिए ठगी से बचने का आसान तरीका

पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार

पुलिस ने दावा किया है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्या की घटना में ​शामिल एक अपराधी को पकड़ लिया है। आरोपी को पिठौरिया से गिरफ्तार किया है। घटना में प्रयुक्त बाइक को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। बताया जा रहा है कि जमीन विवाद को लेकर अनिल टाइगर की हत्या की गई है।

यह भी पढ़ें: दिल्ली से नोएडा के इस जगह की दूरी है 16 किलोमीटर, अब पहुंचने में लगेंगे सिर्फ 5 मिनट!