बता दें, उदयपुर में कन्हैय्या लाल हत्याकांड के बाद परिवार की सहायता के लिए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने कन्हैय्या लाल के परिवार के लिए कुल एक करोड़ 70 लाख रुपए जुटा थे। उन्होंने दिवंगत कन्हैय्यालाल के परिवार से मिलकर यह राशि सौंप थी। दरअसल, 28 जून को उदयपुर में टेलर कन्हैय्या लाल की आतंकियों ने हत्या कर दी थी। कन्हैयालाल की हत्या नूपुर शर्मा को सपोर्ट करने के आरोप में किया गया था। इस हत्याकांड के बाद पूरे देश में बवाल है।