Tarun Chugh Targets Rahul Gandhi: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद तरुण चुघ ने शनिवार को कांग्रेस पर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर लोकतंत्र और न्यायपालिका को डराने का भी आरोप लगाया है। बीजेपी सांसद ने कहा कि राहुल गांधी और उनके सहयोगी भीड़ की ताकत के जरिए लोकतंत्र और न्यायपालिका को डराने की कोशिश कर रहे हैं। चुघ ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि परिवारवाद की राजनीति के तहत सुप्रीम कोर्ट, लोकतंत्र, चुनाव आयोग और देश की संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बनाया जा रहा है।