29 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

त्रिपुरा-नगालैंड में बहुमत की ओर BJP: PM मोदी BJP मुख्यालय में रात 8 बजे करेंगे संबोधित

त्रिपुरा-नगालैंड विधानसभा चुनाव में BJP बहुमत की ओर अग्रसर है। वहीं मेघालय में अभी पेंज फंसते हुए दिखाई दे रहा है, जहां भाजपा अभी 5 सीटों पर सिमटते हुए दिखाई दे रही है। इन्हीं तीनों राज्यों के चुनाव रिजल्ट को लेकर प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे BJP मुख्यालय में संबोधित करेंगे।

2 min read
Google source verification
bjp-poised-to-return-to-tripura-nagaland-assembly-pm-modi-to-address-bjp-headquarters-at-8-pm.png

BJP poised to return to Tripura-Nagaland assembly: PM Modi to address BJP headquarters at 8 pm

पूर्वोत्तर राज्य त्रिपुरा, नगालैंड और मेघालय में विधानसभा चुनाव की वोटों की गिनती जारी है। तीनों राज्यों के रुझान सामने आ गए हैं, जो धीरे-धीरे रिजल्ट में भी बदल रहे हैं। रुझानों में बीजेपी गठबंधन ने दो राज्यों (त्रिपुरा-नगालैंड) में बहुमत हासिल कर ली है, जिसके बाद भाजपा नेताओं की प्रतिक्रियाएं भी सामने आने लगी है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने न्यूज एजेंसी से बात करते हुए कहा कि "भाजपा जिस तरह से उत्तर पूर्व में जीत प्राप्त कर रहे हैं उसका एक कारण है कि मोदी जी ने जितना काम किया है वो लोगों तक पहुंच रहा है। चुनाव जीत रहे हैं तो इसका मतलब है कि हम लोगों का विश्वास प्राप्त कर रहे हैं।"

इसके साथ ही त्रिपुरा के मुख्यमंत्री ने कहा कि "हमने पहले भी कहा था कि बीजेपी एक बार फिर बहुमत से सरकार बनाएगी और अब तक के नतीजे बता रहे हैं कि हम सरकार बना रहे हैं। मैं पीएम मोदी, अमित शाह, जेपी नड्डा, राजनाथ सिंह और सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद देता हूं। हम अधिक सीटों की उम्मीद कर रहे थे और चुनाव के बाद विश्लेषण करेंगे कि ऐसा क्यों नहीं हुआ।"

प्रधानमंत्री रात 8 बजे BJP मुख्यालय में करेंगे संबोधित
आज प्रधानमंत्री मोदी रात 8 बजे BJP मुख्यालय में संबोधित करेंगे, जो 3 राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजों पर अपनी बाते रखेंगे।

माणिक साहा ने जीत का सर्टिफिकेट लिया
त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने टाऊन बारदोवली सीट से करीब 1300 वोटों से जीत दर्ज की है। जीत का प्रमाण पत्र प्राप्त करने के बाद माणिक साहा ने कहा कि जीतने के बाद ये सर्टिफिकेट मिल रहा है तो बहुत अच्छा लग रहा है। मैं प्रधानमंत्री, गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को धन्यवाद करता हूं।

जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ: सिंधिया
मेघालय, नागालैंड और त्रिपुरा चुनाव पर केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि जनता का विश्वास और आशीर्वाद हमारी त्रिमूर्ति के साथ है और यही स्पष्ट रूप से चुनाव के नतीजों में दिख रहा है।

यह भी पढ़ें: उपचुनाव से कांग्रेस के लिए खुशखबरी, तीन राज्यों में चल रही आगे, जानिए सभी सीटों का हाल

Story Loader

बड़ी खबरें

View All

नई दिल्ली

दिल्ली न्यूज़

ट्रेंडिंग