
BJP RAJYASABHA ELECTION RAJASTHAN
BJP प्रवक्ता नूपुर शर्मा ने एक टीवी चैनल पर बहस के दौरान पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित रूप से आपत्तिजनक टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी के कारण बीजेपी की काफी फजीहत हुई। इस मामले में नूपुर शर्मा के खिलाफ FIR तक दर्ज किये गए हैं। अब इस मामले पर बीजेपी की प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी ने एक प्रेस रिलीज जारी कर इस मामले से दूरी बना ली है। बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने इस प्रेस रिलीज को जारी किया है। इसमें स्पष्ट किया गया है कि बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है और किसी भी धर्म के अपमान की निंदा करती है।
हालांकि, बीजेपी ने सीधे तौर पर नूपुर शर्मा के नाम का उल्लेख नहीं किया है परंतु ये हिंट अवश्य दिए हैं कि नूपुर ने जो कहा उसका समर्थन बीजेपी नहीं करती है। पार्टी ने प्रेस रिलीज में अपना पक्ष करते हुए लिखा, "भारत के हजारों वर्षों के इतिहास के दौरान, हर धर्म फला-फूला और आगे बढ़ा। बीजेपी सभी धर्मों का सम्मान करती है। बीजेपी किसी भी धर्म के किसी भी धार्मिक व्यक्ति के अपमान की कड़ी निंदा करती है।"
इसमें आगे कहा गया, "बीजेपी ऐसी किसी भी विचारधारा के खिलाफ है जो किसी भी संप्रदाय या धर्म का अपमान करती है। बीजेपी ऐसे लोगों या Philosophy को बढ़ावा नहीं देती है।"
पार्टी ने अपने प्रेस रिलीज में कहा, "भारत का संविधान प्रत्येक नागरिक को अपनी पसंद के किसी भी धर्म का पालन करने और हर धर्म का आदर और सम्मान करने का अधिकार देता है।"
पार्टी ने आगे कहा कि, "जैसा कि भारत अपनी स्वतंत्रता का 75वां आजादी का अमृत महोत्सव मना र रहा है , हम भारत को एक महान देश बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं , जहां सभी समान हैं और हर कोई सम्मान के साथ रहता है, जहां सभी भारत की एकता और अखंडता के लिए प्रतिबद्ध हैं, जहां सभी विकास और विकास के फल का आनंद लेते हैं।"
Updated on:
05 Jun 2022 03:01 pm
Published on:
05 Jun 2022 02:54 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
