
राहुल गांधी (Photo-IANS)
Breaking News: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ विवादित टिप्पणी की थी। राहुल गांधी के विवादित बयान पर अब भारतीय जनता पार्टी की प्रतिक्रिया सामने आई है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी को राजनीति का राहु बताया है। बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस नेता को इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि राहुल गांधी का आज का बयान बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है और एक तरह से, उनकी अराजक मानसिकता को दिखाता है। मेरा मानना है कि भारतीय राजनीति के संदर्भ में, जहां शिष्टाचार और सामाजिक सौहार्द एक-दूसरे के प्रति आपसी सम्मान से जुड़े हुए हैं, उनका यह बयान सचमुच खेदजनक है।
नितिन नवीन ने कहा कि मुझे लगता है कि उनकी लगातार चुनावी हार और उससे उपजी हताशा अब उनके स्वभाव और चरित्र में झलक रही है। यही हताशा और निराशा उन्हें आज ऐसे बयान देने पर मजबूर कर रही है। मैं आपके शब्दों के चयन के तरीके पर सवाल उठाता हूं। क्या नक्सलवाद का खात्मा देशद्रोह का काम है? क्या इस देश की सीमा की रक्षा करना देशद्रोह का काम है? क्या भारत के तिरंगे की वैश्विक प्रतिष्ठा को बढ़ाना देशद्रोह का काम है?
राहुल गांधी के बयान पर BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला की भी प्रतिक्रिया सामने आई है। शहजाद पूनावाला ने कहा कि राहुल गांधी ने PM नरेंद्र मोदी के लिए जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया है, उससे उनकी परवरिश का पता चलता है। कांग्रेस हमेशा उनके लिए बुरे शब्दों का इस्तेमाल करती है। उन्होंने बार-बार PM का अपमान सिर्फ इसलिए किया है, क्योंकि हमारे PM OBC समुदाय से आते हैं। इससे उनकी मानसिकता का पता चलता है। जहां तक धोखे की बात है, तो राहुल गांधी को सबसे पहले अपने परिवार की तरफ देखना चाहिए।
आपको बता दें कि राहुल गांधी ने बुधवार को कहा था कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत की आर्थिक व्यवस्था को बेच दिया है। उन्होंने भारत की आर्थिक व्यवस्था अंबानी, अडानी और अमेरिका के हाथों सौंप दी है। अब एक आर्थिक तूफान आने वाला है और PM नरेंद्र मोदी तथा भारत सरकार आपको नहीं बचा पाएगी। वे रोते हुए कहेंगे कि इसमें मेरी कोई गलती नहीं है। मैं आपको बता रहा हूं, गलती सिर्फ पीएम नरेंद्र मोदी, अमित शाह और RSS की है, क्योंकि उन्होंने ही इसे (संविधान को) बर्बाद किया है। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री अमित शाह और इनका पूरा संगठन गद्दार है। इन सभी लोगों देश के संविधान को बेच दिया।
Updated on:
20 May 2026 03:30 pm
Published on:
20 May 2026 02:48 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
