26 जनवरी 2026,

सोमवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

रघुराम राजन की भविष्यवाणी फेल! GDP ग्रोथ रेट 7.2 रहने पर BJP ने किया पलटवार

Raghuram Rajan : पूर्व आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन ने विकास दर 5% रहने का अनुमान लगाया था, लेकिन भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 % की दर से बढ़ी। इस बयान पर रघुराम राजन को बीजेपी की ओर से निशाने पर लिया जा रहा है और उन्हें निराशावादी भी कहा जा रहा है।

2 min read
Google source verification
raghu.jpg

Raghuram Rajan : भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को राहुल गांधी पर भारत की विकास यात्रा के खिलाफ निराशावाद, घृणा और अविश्वास का बाजार फैलाने का आरोप लगाया और कांग्रेस नेता पर निशाना साधते हुए देश की 7.2 प्रतिशत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि का हवाला भी दिया। भाजपा नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कथित नफरत के बीच प्रेम का संदेश फैलाने का राहुल गांधी का दावा महज एक ढोंग है, क्योंकि उनकी मानसिकता प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में हो रहे विकास के खिलाफ नफरत फैलाना है। उन्हें देश में हो रहे चौमुखी विकास से मुहं फेरने की आदत है।

वे निराशावादी, गंदगी ही तलाशेंगे

जारी किए गए सरकारी आंकड़ों से पता चला है कि वित्त वर्ष 2022-23 में भारतीय अर्थव्यवस्था 7.2 % की दर से बढ़ी। भाजपा ने राहुल गांधी और आरबीआई के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन की उस बातचीत पर निशाना साधा है जिसमें पूर्व आरबीआई गवर्नर ने कहा था कि -भारत अगले साल 5% की वृद्धि दर हासिल कर ले तो भाग्यशाली होगा।

अब पूरी भाजपा ने रघुराम राजन को घोर निराशावादी करार दिया है। भाजपा नेता अमित मालवीय ने ट्वीट किया, जिसमें लिखा- तथ्य यह है कि भारत ने वित्त वर्ष 2022-23 में जीडीपी में 7.2 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की है। उन्होंने लिखा कांग्रेस के समर्थक 'गंदगी मांगने वाली मक्खियों' की तरह हैं। उन्हें एक साफ-सुथरी जगह भी दें तो भी वे रहने के गंदगी ही तलाशेंगे।


रघुराम राजन की गलत भविष्यवाणी के लिए उन पर निशाना साधते हुए मालवीय ने लिखा कि - वे स्वाभाविक रूप से दुखी हैं, वे एक अरब लोगों को भूखे देखना चाहते हैं ताकि वे अपनी उत्तम शराब पीते हुए भारत की गरीबी पर बोलने के लिए मुखर हो सकें। उन्हें बस अपनी चिंता है लेकिन मोदी जी को समूचे देश की।

रघुराम राजन और राहुल गांधी के बीच बातचीत दिसंबर 2022 में हुई थी, जब राहुल गांधी अपनी भारत जोड़ो यात्रा पर थे। रघुराम राजन ने भी यात्रा में हिस्सा लिया था। भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रघुराम राजन को जेम्स बॉन्ड राजन करार देते हुए कहा, सेलिब्रिटी अर्थशास्त्री के रूप में राजनीतिक मतलब वाले वूडू अर्थशास्त्र की अपनी सीमाएं हैं।

यह भी पढ़ें: केंद्र का बड़ा कदम : मणिपुर पुलिस प्रमुख बदले गए, बिहार के राजीव सिंह होंगे नए DGP
2022 में राहुल गांधी के साथ अपनी बातचीत में रघुराम राजन ने कहा था कि अगला साल भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए व विश्व अर्थव्यवस्था के लिए और भी मुश्किल होगा। भारत के कारण विश्व जो गरीबी देखनी पड़ेगी, क्यूंकि यहां से काफी लोग नौकरी की तलाश में बाहर जाएंगे। राजन ने कहा था कि भारत 5% की विकास दर हासिल करने के लिए संघर्ष करेगा क्योंकि प्रमुख इंटरेस्ट रेट बढ़ी हैं और निर्यात धीमा हो गया है। उन्होंने कहा, 'अगर हम अगले साल 5 प्रतिशत की दर से वृद्धि करते हैं तो हम भाग्यशाली होंगे। लेकिन अब भारत ने 7.2 % का आंकड़ा छू लिया है।

यह भी पढ़ें: कांग्रेस ने सचिन की चुप्पी पर उठाए सवाल, पहलवानों के समर्थन में उतरे खेल जगत के कई दिग्गज