
IGI Airport
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल (IGI) एयरपोर्ट पर बम की सूचना मिलने के बाद हड़कंप मच गया। मास्को से दिल्ली आई फ्लाइट में देर रात बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है। सुरक्षा को देखते हुए एहतियातन यात्रियों को सुरक्षित तरीके से बाहर निकाल लिया गया है। दूसरी तरफ फ्लाइट के लैंड होते ही चेकिेंग का काम शुरू कर दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से पूरे एयरपोर्ट को हाई अलर्ट पर रखा गया है। सुरक्षा एजेंसियों को देर रात फ्लाइट को बम से उड़ाने की खबर मिली थी। इसके बाद एयरपोर्ट पर बम निरोधक दस्ता तैनात किया गया है।
बताया जा रहा है कि देर रात 11:15 बजे एक कॉल से सूचना मिली, जिसमें बताया गया कि रात 3:20 पर जो फ्लाइट मॉस्को से दिल्ली एयरपोर्ट के T3 पर आ रही है उसमें बम रखा हुआ है। इसके बाद ढाई बजे के करीब सुरक्षा टीम अलर्ट हो चुकी थी। इसके साथ ही बम निरोधक दस्ता और दूसरे रेस्क्यू दलों को भेजा गया। विमान को रनवे 29 पर उतारा गया। इसके बाद से ही विमान की चेकिंग की जा रही है।
फ्लाइट संख्या SU 232 में बम की सूचना से चारों तरफ हड़कंप मच गया। आनन-फानन में फ्लाइट से 386 यात्रियों और 16 क्रू मेंबर्स को उतारा गया। इस समय सुरक्षा एजेंसियों द्वारा विमान की सघन तलाशी जारी है।
यह भी पढ़ें- IndiGo के विमान को बम से उड़ाने की धमकी, मुंबई एयरपोर्ट को आया अज्ञात ईमेल, मामला दर्ज
फिलहाल जांच के दौरान दिल्ली पुलिस को ऐसी कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली है। बम मिलने की खबर के बाद अलग-अलग टीमें बनाई गईं। एक टीम ने यात्रियों की सख्ती से चेकिंग की। वहीं दूसरी टीम को प्लेन में चेकिंग करने की जिम्मेदारी मिली। एहतिहात के तौर पर हर चीज की गहनता से जांच की जा रही है। एयरपोर्ट प्रशासन के अनुसार, पहली नजर में बम की इस कॉल को एक अफवाह की तौर पर देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें- त्यौहार पर बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश, टिफिन बम, एके 56 राइफल व दो किलो हेरोइन बरामद
Updated on:
14 Oct 2022 08:55 am
Published on:
14 Oct 2022 08:47 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
