7 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

BRICS Education Ministers Meeting: भारत की अध्यक्षता में BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक संपन्न, युवाओं और भविष्य की शिक्षा पर बनी सहमति

Education Minister Pralhad Joshi: भुवनेश्वर में आयोजित 13वीं BRICS शिक्षा मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों ने साझा घोषणा को अपनाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने बताया कि शिक्षा सहयोग बढ़ाने के लिए पांच प्रमुख प्राथमिकताओं पर सहमति बनी, जिनमें कौशल विकास, रिसर्च, इनोवेशन और शैक्षणिक सहयोग शामिल हैं।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Aug 07, 2026

BRICS Education Ministers Meeting news

ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक(फोटो-IANS)

BRICS Education Declaration: ओडिशा की राजधानी भुवनेश्वर में आयोजित 13वीं ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक में सदस्य देशों ने सर्वसम्मति से ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की घोषणा (BRICS Education Ministers' Declaration) को अपनाया। केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने इसे शिक्षा के क्षेत्र में सदस्य देशों के बीच सहयोग को नई दिशा देने वाला महत्वपूर्ण कदम बताया।

भुवनेश्वर में जुटे ब्रिक्स देशों के शिक्षा मंत्री

केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी ने शुक्रवार को बताया कि बैठक में ब्राजील, रूस, चीन, दक्षिण अफ्रीका, इंडोनेशिया, ईरान, संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) और इथियोपिया के शिक्षा मंत्री, प्रतिनिधिमंडल और वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की बैठक से पहले 5 अगस्त को भुवनेश्वर में तीसरी ब्रिक्स शिक्षा वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई थी।

इस बार का थीम क्या रहा?

भारत की तीसरी बार की ब्रिक्स अध्यक्षता के तहत आयोजित इस बैठक की थीम 'Building Resilience and Innovation for Cooperation and Sustainability' रही। इसका मुख्य उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं की भागीदारी और लोगों के बीच आपसी संपर्क को मजबूत करना था।प्रल्हाद जोशी ने कहा कि बैठक के दौरान सदस्य देशों ने अपने अनुभव और सुझाव शेयर किए भविष्य के अनुरूप शिक्षा प्रणाली विकसित करने के लिए संस्थागत सहयोग, क्षमता निर्माण और ज्ञान के आदान-प्रदान पर सहमति जताई।

घोषणा में तय हुईं 5 प्रमुख प्राथमिकताएं

ब्रिक्स शिक्षा मंत्रियों की घोषणा में शिक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए पांच प्रमुख प्राथमिकताओं पर सहमति बनी। इनमें प्रारंभिक बाल्यावस्था देखभाल एवं शिक्षा (Early Childhood Care and Education) को मजबूत करना, कौशल विकास और ब्रिक्स टीवीईटी (TVET) सहयोग गठबंधन के तहत सहयोग बढ़ाना, शैक्षणिक योग्यताओं की पारस्परिक मान्यता, जॉइंट रिसर्च, इनोवेशन और स्टार्टअप को बढ़ावा देना और शैक्षणिक नेतृत्व के लिए क्षमता निर्माण शामिल है।

उच्च शिक्षा और रिसर्च सहयोग पर हुई द्विपक्षीय बैठकें

प्रल्हाद जोशी ने बताया कि उन्होंने ईरान, इंडोनेशिया और दक्षिण अफ्रीका के शिक्षा मंत्रियों के साथ अलग-अलग द्विपक्षीय बैठकें भी कीं। इन बैठकों में उच्च शिक्षा, रिसर्च और इनोवेशन के क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने की संभावनाओं पर चर्चा हुई।

Model BRICS पहल से युवाओं को मिलेगा अवसर

केंद्रीय मंत्री ने बताया कि Model BRICS पहल का उद्देश्य युवाओं को ब्रिक्स की कार्यप्रणाली, कूटनीति और बहुपक्षीय सहयोग की बेहतर समझ देना है, ताकि वे वैश्विक मंचों की कार्य प्रक्रिया से परिचित हो सकें।