
BSF : भारत पाकिस्तान के बीच नियंत्रण रेखा पर पहरा दे रहा सीमा सुरक्षा बल का जवान गायब हो गया है। सीमा सुरक्षा बल पिछले 48 घंटे से लगातार तलाश रही है लेकिन अभी तक जवान का पता नहीं चला है। बिहार का रहने वाला यह जवान बालाकोट सेक्टर में भरणी चौकी पर तैनात था। सीमा सुरक्षा बल के अधिकारियों ने पुलिस थाने में जवान के गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करा दी है।
यह भी पढ़ें : भारत के खिलाफ साजिश रचने वाला आतंकी अबू कासिम पाकिस्तान में ढेर, फजर की नमाज पढ़ने के लिए आया था रावलकोट
जम्मू से लेकर गृह मंत्रालय तक जवान के गायब होने से हडकंप मचा हुआ है। बल के जवान को खोजने के प्रयास जारी हैं। जवान के गायब होने की सूचना भी घर पर दे दी गई है। वहीं जम्मू कश्मीर के पुलिस महानिदेशक दिलबाग सिंह ने पाकिस्तान में रह रहे स्थानीय आतंकवादियों को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने कहा है कि आतंक के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। इस पार या उस पर आतंकियों को शांति से रहने नहीं दिया जाएगा। आतंक से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त की कार्रवाई जारी है और यह जारी रहेगी। वहीं पाकिस्तान में भारत के खिलाफ साजिश रचने वाले आतंकी को मस्जिद के भीतर ही गोली मार दी गई।
यह भी पढ़ें : कश्मीर में ‘हाइब्रिड’ आतंकवादी गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में गोला बारूद बरामद
Published on:
09 Sept 2023 03:13 pm

बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
