7 सितंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ByPoll 2026: तमिलनाडु, बंगाल, पुडुचेरी और असम की 6 सीटों पर उपचुनाव, EC ने जारी किया पूरा शेड्यूल

Election Commission: चुनाव आयोग ने 6 सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। 6 अक्टूबर 2026 को मतदान और 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। जानिए पूरी चुनावी तारीखें और सीटों की सूची।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Sep 07, 2026

ECI

चुनाव आयोग

By election 2026: चुनाव आयोग ने देश की छह खाली सीटों पर उपचुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है। चार राज्यों और एक केंद्र शासित प्रदेश की पांच विधानसभा सीटों के साथ एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होगा। सभी सीटों पर 6 अक्टूबर 2026 को मतदान कराया जाएगा, जबकि 9 अक्टूबर को मतगणना होगी। ये सभी सीटें संबंधित विधायकों और सांसदों के इस्तीफे के बाद खाली हुई थीं। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के मुताबिक 9 सितंबर से चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी और 11 अक्टूबर तक पूरी कर ली जाएगी।

किन सीटों पर होगा उपचुनाव?

उपचुनाव के लिए पांच विधानसभा और एक लोकसभा सीट शामिल हैं। विधानसभा सीटों में तमिलनाडु की दो, पुडुचेरी की एक और पश्चिम बंगाल की दो सीटें हैं। वहीं असम की नौगांव लोकसभा सीट पर भी उपचुनाव होगा। विधानसभा सीटों में मदुरंतकम और धारापुरम (तमिलनाडु), थट्टांचावडी (पुडुचेरी), रेजीनगर और नंदीग्राम (पश्चिम बंगाल) शामिल हैं। लोकसभा सीटों में नौगांव (असम) पर मतदान होगा।

9 सितंबर को जारी होगा नोटिफिकेशन

चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन 9 सितंबर 2026 को जारी किया जाएगा। इसके साथ ही उम्मीदवारों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। नामांकन दाखिल करने की अंतिम तारीख 16 सितंबर होगी। अगले दिन यानी 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। उम्मीदवार 19 सितंबर तक अपना नाम वापस ले सकेंगे।

6 अक्टूबर को मतदान, 9 अक्टूबर को मतगणना

सभी छह सीटों पर एक ही चरण में 6 अक्टूबर 2026 को वोट डाले जाएंगे। इसके बाद 9 अक्टूबर को मतगणना होगी और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। चुनाव आयोग के शेड्यूल के मुताबिक पूरी चुनाव प्रक्रिया 11 अक्टूबर 2026 तक समाप्त हो जाएगी।

चुनाव प्रक्रियातारीख
नोटिफिकेशन जारी9 सितंबर 2026
नामांकन की अंतिम तारीख16 सितंबर 2026
नामांकन पत्रों की जांच17 सितंबर 2026
नाम वापसी की अंतिम तारीख19 सितंबर 2026
मतदान6 अक्टूबर 2026
मतगणना9 अक्टूबर 2026
चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तारीख11 अक्टूबर 2026

जानें डिटेल्स

तमिलनाडु की मदुरंतकम विधानसभा सीट से विधायक मरागथम कुमारवेल ने इस्तीफा दिया था, जबकि धारापुरम सीट विधायक पी. सत्यभामा के इस्तीफे के बाद खाली हुई। पश्चिम बंगाल की रेजीनगर सीट से विधायक हुमायूं कबीर और नंदीग्राम सीट से विधायक एवं मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद यहां उपचुनाव कराए जा रहे हैं। वहीं, केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की थट्टांचावडी विधानसभा सीट विधायक एन. रंगासामी के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी।