सीसीटीवी का कमाल, बेखौफ बाइक चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
असम की राजधानी गुवाहाटी में बेखौफ चोरों ने अपनी हाथ की सफाई दिखाई। मामला यह था कि एक बिल्डिंग के बाहर बाइक खड़ी थी। चोरों का गिरोह उस बाइक को चुरा कर फरार हो गया। पर जिस व्यक्ति की बाइक थी वह किस्मत का धनी था। मामला पकड़ में आ गया। यह संभव हो पाया सीसीटीवी की वजह से। बाइक चोरी की पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी मदद से बाइक चोर गिरोह के 4 लोगों को गिरफ़्तार किया। अब पूछताछ जारी है। आप भी देखें सीसीटीवी का कमाल।