मोरबी ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज आया सामने, अचानक टूटा पुल, भरभराकर नदी में गिरे लोग; देखें वीडियो
मोरबी ब्रिज हादसे का CCTV फुटेज सामने आ गया है। इस वीडियो में दिख रहा है कि अचानक पुल टूट जाता है, जिससे भरभराकर लोग नदी में गिर जाते हैं। इस हादसे में मरने वाले लोगों की संख्या 140 पहुंच चुकी है। गुजरात सरकार की ओर से अभी तक 132 लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। मरने वालों में महिलाएं व बच्चे भी शामिल हैं।