31 मार्च 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

इन राज्यों में कल से शुरू होने जा रहा है जनगणना, जान लें आपके राज्य में कब से शुरू, देखें राज्यवार पूरा शेड्यूल

जनगणना 2027 का पहला चरण 1 अप्रैल से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगा। इसमें मकान सूचीकरण और आवास गणना के तहत स्वगणना और प्रगणकों द्वारा सर्वे किया जाएगा। अलग-अलग राज्यों के लिए अलग शेड्यूल जारी किया गया है, जिससे पूरी प्रक्रिया चरणबद्ध तरीके से पूरी हो सके।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Anurag Animesh

Mar 31, 2026

Census 2027 Schedule

Census 2027 Schedule(AI Image-ChatGpt)

Census 2027 Schedule: देश में एक बार फिर जनगणना की प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। नए वित्तीय वर्ष के पहले दिन यानी 1 अप्रैल से जनगणना 2027 का पहला चरण शुरू होगा। यह चरण खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें घरों और परिवारों से जुड़ी बुनियादी जानकारी जुटाई जाएगी। सरकार ने इस चरण को “मकान सूचीकरण और आवास गणना (HLO)” नाम दिया है। इस बार जनगणना में कुछ नया भी देखने को मिलेगा। पहली बार लोगों को खुद अपनी जानकारी भरने यानी स्वगणना का विकल्प दिया गया है। इससे प्रक्रिया और आसान होने की उम्मीद जताई जा रही है।

क्या-क्या जानकारी ली जाएगी?


जनगणना कर्मी इस चरण में घर से जुड़ी कई अहम जानकारियां जुटाएंगे। जैसे, मकान का नंबर (नगरपालिका या स्थानीय निकाय के अनुसार), जनगणना मकान संख्या, मकान की दीवार, छत और फर्श किस सामग्री से बने हैं, घर का इस्तेमाल किस काम के लिए हो रहा है, मकान की हालत कैसी है आदि। इसके अलावा हर घर को एक अलग पहचान संख्या भी दी जाएगी। कुल मिलाकर 33 सवालों का एक सेट तैयार किया गया है, जिनके जरिए डिटेल जानकारी इकट्ठी की जाएगी। यह पूरा अभियान 30 सितंबर तक चलेगा। अलग-अलग राज्यों के लिए अलग-अलग तारीखें तय की गई हैं, ताकि काम व्यवस्थित तरीके से हो सके।

कुछ राज्यों में बदलाव संभव


पश्चिम बंगाल में चुनावों के चलते अभी तारीखें तय नहीं हुई हैं। वहीं गुजरात और झारखंड में भी शेड्यूल में बदलाव की संभावना जताई गई है। जनगणना का यह पहला चरण सरकार के लिए बेहद अहम होता है। इससे देश में रहने वाले लोगों की जीवन स्थिति, आवास की स्थिति और बुनियादी सुविधाओं की सही तस्वीर सामने आती है। इसी डेटा के आधार पर आगे की योजनाएं और नीतियां बनाई जाती हैं। कुल मिलाकर, 1 अप्रैल से शुरू होने जा रही यह प्रक्रिया सिर्फ आंकड़ों का खेल नहीं है, बल्कि यह देश के विकास की दिशा तय करने वाला एक बड़ा कदम है।

देखें शेड्यूल

राज्य/क्षेत्रस्वगणना की तारीखप्रगणक द्वारा सर्वे (मकान सूचीकरण)
दिल्ली (NDMC व कैंट), गोवा, कर्नाटक, ओडिशा, सिक्किम1 अप्रैल – 15 अप्रैल16 अप्रैल – 15 मई
गुजरात, दमन और दीव5 अप्रैल – 19 अप्रैल20 अप्रैल – 19 मई
उत्तराखंड10 अप्रैल – 24 अप्रैल25 अप्रैल – 24 मई
मध्य प्रदेश, हरियाणा, छत्तीसगढ़16 अप्रैल – 30 अप्रैल1 मई – 30 मई
बिहार17 अप्रैल – 1 मई2 मई – 31 मई
दिल्ली (MCD), महाराष्ट्र, राजस्थान, झारखंड1 मई – 15 मई16 मई – 14 जून
उत्तर प्रदेश7 मई – 21 मई22 मई – 20 जून
जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, पुडुचेरी17 मई – 31 मई1 जून – 30 जून
केरल, नागालैंड16 जून – 30 जून1 जुलाई – 30 जुलाई
असम, मणिपुरअगस्त – सितंबरअगस्त – सितंबर