वायुसेना दिवस के मौके पर बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल एयरफोर्स डे पर केंद्र की मोदी सरकार ने वायुसेना इंडियन एयरफोर्स में अफसरों के लिए हथियार प्रणाली शाखा (Weapon System Branch) की स्थापना को मंजूरी दे दी है। वायुसेना प्रमुख वीआर चौधरी ने इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि, आजादी के बाद पहली बार IAF में एक नई अभियानगत शाखा बनाई जा रही है। इस शाखा के बनने से सरकार को उड़ान प्रशिक्षण के खर्च में कटौती कर 3,400 करोड़ रुपये से अधिक की बचत करने में मदद मिलेगी. यह नई शाखा भारतीय वायुसेना के पास मौजूद हर तरह के हथियारों का प्रबंधन करेगी।