— इस हेलीकॉप्टर को हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने विकसित किया है। इसमें कई तरह की मिसाइलें और हथियार इसमें लगाए जा सकते हैं। इसमें अनगाइडेड बम और ग्रेनेड लॉन्चर लगाए जा सकते हैं।
— लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर एक बार में लगातार 3 घंटे 10 मिनट उड़ सकता है। यह अधिकतम 6500 फीट की ऊंचाई तक जा सकता है।
— यह अधिकतम 268 किमी प्रतिघंटा की गति से उड़ान भर सकता है। इसकी रेंज की बात करें तो यह 550 किलोमीटर हैं। इस हेलीकॉप्टर की लंबाई 51.10 फीट और ऊंचाई 15.5 फीट है।
— दो इंजन वाले इस हेलीकॉप्टर से पहले ही कई हथियारों के इस्तेमाल का परीक्षण किया जा चुका है।
— इसमें राडार से बचने की विशेषता, बख्तर सुरक्षा प्रणाली, रात को हमला करने और आपात स्थिति में सुरक्षित उतरने की क्षमता है।
यह भी पढ़ें- Video: चीन की सरहद पर वायुसेना की महिला पायलटों ने दिखाया दम, देखिए वीडियो
— ये हेलीकॉप्टर हवा से सतह और हवा से हवा में मार करने में सक्षम होते हैं।
— हेलीकॉप्टर को उच्च ऊंचाई वाले बंकर-बस्टिंग ऑपरेशन, जंगलों और शहरी वातावरण में आतंकवाद विरोधी अभियानों के साथ-साथ जमीनी बलों का समर्थन करने के लिए भी तैनात किया जा सकता है।
-विमान को मुख्य रूप से ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है। इस हेलीकॉप्टर में दो लोगों के बैठने की क्षमता है।