
Ceo Salary : देश में मुख्य कार्यपालक अधिकारियों (सीईओ) का औसत वेतन 13.8 करोड़ रुपए पहुंच गया है। यह आंकड़ा कोविड महामारी से पहले की तुलना में 40 फीसदी अधिक है। इससे साफ है कि कोविड के बाद हालात में सुधार हुआ है। 'डेलॉयट इंडिया एक्जिक्यूटिव परफॉर्मेंस एंड रिवाड्र्स सर्वे-2024’ के मुताबिक भारतीय सीईओ के कुल वेतन का आधे से अधिक हिस्सा अल्पकालिक और दीर्घकालिक प्रोत्साहन से जुड़ा हुआ है। वे सीईओ, जो प्रमोटर (मालिक) हैं या प्रमोटर के परिवार के सदस्य हैं, उन्हें औसतन 16.7 करोड़ रुपए का भुगतान किया जाता है।
इसलिए प्रमोटर सीईओ का मेहनताना अधिक
डेलॉयट इंडिया के भागीदार और सीएचआरओ प्रोग्राम के लीडर आनंदोरूप घोष ने कहा कि प्रमोटर सीईओ का पारिश्रमिक अधिक होने के दो कारण हैं। एक तो पेशेवर सीईओ बार-बार बदलते रहते हैं। दूसरा यह कि प्रमोटर सीईओ के मुआवजे की सीमा बहुत व्यापक है। इससे औसत प्रभावित होता है।
जोखिम पर आधारित
सर्वेे के मुताबिक सीईओ के कुल वेतन में वृद्धि जरूर हुई है, लेकिन पारिश्रमिक का 50 प्रतिशत से अधिक जोखिम पर आधारित भुगतान है। प्रमोटर सीईओ को किया जाने वाला 47 प्रतिशत भुगतान जोखिम पर आधारित है, वहीं पेशेवर सीईओ के लिए यह आंकड़ा 57 प्रतिशत है।
Published on:
09 Apr 2024 12:08 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
