3 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandigarh MMS Case: 4 साल से र‍िलेशन में थे दोनों आरोपी, लड़की के फोन से 12 वीडियो रिकवर, चैट से कई चौंकाने वाले खुलासे

Chandigarh MMS Case : चंडीगढ़ यूनिवसिर्टी अश्लील वीडियो मामले में पुल‍िस ने खुलासा क‍िया क‍ि गिरफ्तार आरोपी लड़की और लड़का सन्नी मेहता पिछले चार साल से रिलेशन में थे। लड़की के मोबाइल से उसके खुद के बनाए 13 वीडियो रिकवर किए हैं।

2 min read
Google source verification
Chandigarh MMS Case

Chandigarh MMS Case

Chandigarh MMS Case : चंडीगढ़ यूनिवसिर्टी अश्लील वीडियो मामले में पुलिस ने जांच तेज कर दी है। चंडीगढ़ पुलिस को पूछताछ के दौरान आरोपियों से नए नए खुलासे हो रहे है। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की और आरोपी सनी मेहता बीते चार साल से रिलेशन में है। इस दौरान लड़की ने खुद के कई वीडियो बनाकर भेजे है। चंडीगढ़ की यूनिवर्सिटी के गर्ल्स हॉस्टल में लड़कियों के वीडियो लीक मामले में अब चौथे आरोपी की एंट्री हो गई है। इस मामले में छात्रा, उसके बॉयफ्रेंड सनी मेहता और उसका दोस्त रंकज वर्मा को सात दिनों की पुलिस रिमांड में भेजा गया है। पूछताछ के दौरान कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे है।


आरोप‍ियों से पूछताछ के दौरान कई खुलासे किए है। चंडीगढ़ पुलिस ने खुलासा किया गिरफ्तार आरोपी लड़की और लड़का सन्नी मेहता पिछले चार साल से रिलेशन में थे। बताया जा रहा है कि आरोपी लड़की पहले वीडियो सन्नी को भेजती थी। सूत्रों के अनुसार लड़की ने खुद के 13 वीडियो बनाकर आरोपी को भेजा।


शुरुआती पूछताछ में पुलिस को कई तथ्य मिले है। छात्रा के मोबाइल से एक दर्जन से ज्यादा वीडियो रिकवर कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि रिकवर किए गए सभी वीडियोज उसके अपने हैं। पुलिस ने वॉट्सएप चैट ट्रांसक्रिप्शन भी मिले है। वह छात्रा को वीडियो और फोटोज डिलीट करने को कह रहा है। आरोपी छात्रा ने कहा, आज मरवा ही दिया था। क्योंकि एक छात्रा ने उसे एक नहाती हुई छात्रा की फोटो लेते हुए देख लिया।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ MMS केस: आरोपी लड़की को छात्राओं ने रंगे हाथ पकड़ा, जानिए किस शख्स को भेजती थी वीडियो?



सूत्रों के अनुसार, आरोपी छात्रा का बयान है कि उसका बॉयफ्रेंड सनी मेहता उसे ब्लैकमेल कर रहा था। उसके पास उसका अश्लील वीडियो था, जिसे वायरल करने की धमकी दे रहा था। इतना ही नहीं वह दूसरी लड़कियों का वीडियो बनाने के लिए दबाव डाला था।


पुलिस ने दूसरी बार आरोपी लड़की के हॉस्टल के कमरे की तलाशी ली है। इस दौरान कमरे से लड़की का लैपटॉप भी मिला है। इसे जांच के लिए फोरेंसिक लैब भेजा जाएगा। लड़की से दो मोबाइल रिकवर कर पहले ही जांच के लिए भिजा गया है। आरोपी छात्रा के अलावा उसके बॉयफ्रेंड और उसके दोस्त से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी फॉरेंसिक जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- चंडीगढ़ : 60 लड़कियों का नहाते हुए MMS वायरल, 8 ने की सुसाइड की कोशिश, यूनिवर्सिटी में मचा बवाल


Story Loader