28 जनवरी 2026,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Chandigarh Nagar Nigam Chunav Result: AAP का शानदार प्रदर्शन, भाजपा के मेयर हारे, कांग्रेस-अकाली भी पिछड़े

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Nagar Nigam result) के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। 35 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 9 बजे से ही चल रही है। चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप पार्टी को मिली शानदार जीत पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई है।

2 min read
Google source verification
chandigarh municipal corporation election result 2022

chandigarh municipal corporation election result 2022

नई दिल्ली। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव (Chandigarh Nagar Nigam result) के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। 35 सीटों पर हुए चुनाव की मतगणना आज सुबह 9 बजे से ही चल रही है। इस बार आम आदमी पार्टी की एंट्री ने चुनाव को त्रिकोणीय बना दिया है। 35 में से 29 वार्डों पर परिणाम सामने आ चुके है। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के किलों को भेदकर 13 वार्डों में जीत दर्ज कर ली है। वहीं, भाजपा और कांग्रेस ने अभी क्रमश: 10 और 5 वार्ड जीते हैं। इस चुनाव परिणाम में सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम मेयर चुनाव का है। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। आपको बता दें कि चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनाव के नतीजे अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को देखते हुए यह चुनाव बेहद ही खास माना जा रहा है।

मनीष सिसोदिया ने जताई खुशी
चंड़ीगढ़ नगर निगम चुनाव में आप पार्टी को मिली शानदार जीत पर दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने खुशी जताई है। मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी वहां पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 13 वार्डों में जीत हासिल की है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मौजूदा महापौर रविकांत शर्मा को आम आदमी पार्टी (आप) के प्रत्याशी दमनप्रीत सिंह के हाथों हार मिली है।

यह भी पढ़ें: Delhi News : शहर में 290 नए कोरोना केस, दिल्ली में आज से नाइट कर्फ्यू

बीजेपी के खाते में 10 वार्ड और कांग्रेस ने 5 वार्ड जीते
अब तक सामने आए चुनाव परिणाम में आप पार्टी ने बड़ी जीत हासिल की है। हालांकि आप पार्टी चुनाव प्रचार समिति के प्रमुख चंदर मुखी शर्मा हालांकि चुनाव हार गए। वहीं, भाजपा ने अभी तक 10 वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने 5 वार्ड जीते और एक वार्ड अकाली दल के खाते में गया है। अब तक आप पार्टी ने वार्ड नंबर 1, 4,15, 17, 18,19, 21, 22, 23, 25, 26, 29 और 31 पर जीत हासिल की है, जबकि वार्ड नंबर 2, 3, 6, 7 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। 9,11, 14, 32, 33 और 35, जबकि कांग्रेस के वार्ड 5, 10, 13, 27 और 34 हैं. वार्ड नंबर 30 पर अकाली दल की जीत हुई है।

Story Loader