
फोटो-IANS
Suvendu Adhikari PA Murder Case: शुभेन्दु अधिकारी के पिए चंद्रनाथ रथ मर्डर केस की गुत्थी अभी तक सुलझती नहीं दिख रही है। जांच के सिलसिले में बंगाल पुलिस के यूपी जाने के बाद अब गुजरात की भी एंट्री इस केस में हो गई है। गुजरात के फोरेंसिक साइंस निदेशालय (DFS) की एक टीम बंगाल पहुंची। टीम ने मध्यमग्राम में उस क्राइम सीन का दौरा किया जहां चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।
एक दिन पहले बंगाल पुलिस की एक टीम उत्तर प्रदेश पहुंची थी। यूपी के बदायूं और संभल बंगाल पुलिस की एक टीम पहुंची थी। वहां संदिग्ध मोबाइल नंबर्स के आधार पर दो युवकों से लंबी पूछताछ की गई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मर्डर केस में शामिल बंगाल पुलिस की सर्विलांस टीम ने कुछ फोन नंबर इक्कट्ठे किये। नंबर यूपी के बदायूं जिले की पाई गई। जिसके बाद पुलिस संबंधित जगह पहुंचकर कई युवकों से पूछताछ की। दावा किया गया कि इनके नाम पर संदिग्ध सिम लिए गए थे।
चंद्रनाथ रथ मर्डर केस में अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस ने इस मामले में उत्तर 24 परगना जिले के बारासात के रेल गेट नंबर-11 के पास से एक बाइक बरामद की है। इससे पहले कोलकाता एयरपोर्ट इलाके से एक बाइक पुलिस ने जब्त की थी। जिसके बाद दूसरी बाइक भी पुलिस के हाथ लग गई। एयरपोर्ट से जब्त बाइक की नंबर प्लेट जांच में फर्जी गई। दूसरी बाइक की जांच की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुभेन्दु अधिकारी के पिए मर्डर केस में जिस कार का इस्तेमाल चंद्रनाथ रथ को रोकने और हत्या करने में की गई थी, उस कार को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म (OLX) पर बिक्री के लिए डाला गया था। रिपोर्ट के अनुसार यह कार सिलीगुड़ी के जेम्स विलियम्स के नाम पर रजिस्टर्ड थी। ओएलएक्स पर डाले जाने के बाद कई लोगों ने कार खरीदने के लिए पूछताछ भी की थी। जिनसे अब केस जांच में जुटी SIT पूछताछ कर रही है।
Updated on:
09 May 2026 03:29 pm
Published on:
09 May 2026 02:59 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
