6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

शेयर बाजार में कोहराम, सामने आई ये बड़ी वजह…10 लाख करोड़ स्वाहा

BSE के टॉप 30 शेयरों की बात करें तो सिर्फ HDFC Bank को छोड़कर बाकी सभी 29 शेयर गिरावट पर रहे. सबसे ज्‍यादा गिरावट जोमैटो के शेयरों में रही, जो 4 फीसदी से ज्‍यादा टूटा। इसके बाद बजाज फाइनेंस, सनफार्मा, इंडिगो, रिलायंस, टीसीएस जैसे शेयर धराशाही हो गए। इसी तरह, निफ्टी 50 की भी 50 में से सिर्फ 3 कंपनियों के शेयर ही तेजी के साथ हरे निशान पर बंद हुए और बाकी की सभी 47 कंपनियों के शेयर गिरावट के साथ लाल निशान पर बंद हुए।

Google source verification

भारत

image

Darsh Sharma

Jan 20, 2026

भारतीय शेयर बाजार में मंगलवार को कोहराम मच गया। हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली। जहां सेंसेक्‍स 1065 अंक टूटकर 82,180.47 पर बंद हुआ। वहीं, निफ्टी 353 अंक गिरकर 25,232.50 पर बंद हुआ। अचानक इस बड़ी गिरावट के चलते एक झटके में निवेशकों के 10 लाख करोड़ से ज्यादा स्वाहा हो गए। घरेलू शेयर बाजार में जारी गिरावट के पीछे कई बड़ी वजहें बताई जा रहीं हैं। इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की वजह से पनप रहे नए टैरिफ वॉर की चिंताएं, शेयरों से पैसे निकालकर सोने-चांदी में निवेश, विदेशी निवेशकों की भारी बिकवाली शामिल है।