8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राष्ट्रीय

Video : पुणे व नागपुर में मनाई गई छत्रपति शिवाजी जयंती, महाराष्ट्र सीएम व देवेंद्र फडणवीस शिवनेरी किले गए

छत्रपति शिवाजी की जयंती आज पूरे देश में धूमधाम से मनाई जा रही है। पीएम मोदी ने शिवाजी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर पुणे में महाराष्ट्र मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस शिवनेरी किले पुणे में आयोजित शिव जयंती समारोह में हिस्सा लिया। उधर नागपुर के ऐतिहासिक महल क्षेत्र में पारंपरिक तरीके से छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती मनाई गई। इस दौरान लोग बड़ी संख्या में पहुंचे। पीएम मोदी ने ट्वीट किया, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि देता हूं। उनका साहस और सुशासन पर बल हमें प्रेरित करता है। राहुल गांधी ने भी हिंदी में ट्वीट किया, मैं छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर उन्हें प्रणाम करता हूं। वह शौर्य और पराक्रम के प्रतीक थे।

Google source verification

image

Sanjay Kumar Srivastava

Feb 19, 2023