6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, पुलिस की डिक्शनरी से हटेंगे उर्दू-फारसी के शब्द, राजस्थान के मंत्री ने भी DGP को लिखा पत्र

छत्‍तीसगढ सरकार ने पुलिस कार्यप्रणाली में प्रयुक्त होने वाले कठिन, पारंपरिक और आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाने का फैसला लिया है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Ashib Khan

Jun 14, 2025

मुचलका, रोजनामचा जैसे उर्दू-फारसी शब्‍द नहींं चलेंगे (File IMage)

मुचलका, रोजनामचा जैसे उर्दू-फारसी शब्‍द नहींं चलेंगे (File IMage)

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस की डिक्शनरी से कठिन, पारंपरिक और आम नागरिकों की समझ से बाहर उर्दू-फारसी शब्दों को हटाने का फैसला लिया है। प्रदेश के डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा के निर्देश के बाद जिले के पुलिस अधीक्षकों को भी इसके लिए आदेश जारी कर दिया गया है। हलफनामा की जगह शपथ पत्र, दफा की जगह धारा, फरियादी की जगह शिकायतकर्ता और चश्मदीद की जगह प्रत्यक्षदर्शी शब्द का इस्तेमाल किया जाना तय किया गया है।

बोलचाल के शब्द का प्रयोग

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने अब अपनी कार्यवाही में अदम तामील, इन्द्राज, खयानत और गोश्वारा जैसे आम लोगों को समझ न आने वाले उर्दू और फारसी के कठिन शब्दों के स्थान पर क्रमशः सूचित न होना, टंकन, हड़पना और नक्शा जैसे आसान शब्दों का उपयोग करने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि पुलिस विभाग ने ऐसे 109 शब्दों की सूची जारी की है जिसके स्थान पर सरल शब्दों को कार्यप्रणाली में शामिल किया जाएगा।

राजस्थान में भी मंत्री ने लिखा डीजीपी को पत्र

राजस्थान में भी गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने शनिवार को पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर पुलिस के कामकाज में उर्दू-फारसी शब्दों का इस्तेमाल रोककर हिंदी शब्दों का इस्तेमाल करने का आग्रह किया है।हालांकि इसका कोई औपचारिक निर्देश जारी नहीं हुआ है। अधिकृत सूत्रों ने बताया कि चार-पांच माह पहले भी बेढम ने मुख्य सचिव व डीजीपी को पत्र लिख कर यह आग्रह किया था, उसके बाद हिंदी शब्दों का प्रयोग बढ़ा है लेकिन अभी उर्दू-फारसी शब्दों के प्रयोग पर पूरी तरह रोक नहीं लगी है।

ऐसे कठिन शब्दहिंदी प्रयोग
अदम तामीलसूचित न होना
माल मशरूकालूटी-चोरी गई सम्पत्ति
शहादतसाक्ष्य
दाखिल खारिजनामांतरण
इत्तिलानामासूचना पत्र
45 कलमबंद करनान्यायालय के समक्ष कथन
शिनाख्तपहचान

उर्दू-फारसी शब्दों के बजाय यह होंगे इस्तेमाल

अदम तामीलसूचित न होना
इन्द्राजटंकन
खयानतहड़पना
गोश्वारानक्शा
दीगरदूसरा
नकबजनीसेंध
माल मशरूकालूटी-चोरी गई सम्पत्ति
मुचलकाव्यक्तिगत बंध पत्र
रोजनामचासामान्य दैनिकी
शिनाख्तपहचान
शहादतसाक्ष्य
शुमारगणना
सजायाफ्तादण्ड प्राप्त
सरगनामुखिया
सुरागखोज
साजिशषडयंत्र
अदालत दिवानीसिविल न्यायालय
फौजदारी अदालतदांडिक न्यायालय
इकरार नामाप्रतिज्ञापन
बनाम विक्रयपत्रक
इस्तीफात्याग पत्र
कत्लहत्या
कयासअनुमान
खसरा क्षेत्रपंजी
खतौनीपंजी
गुजारिशनिवेदन
जब्तकब्जे में लेना
जमानतदारप्रतिभूति दाता
जमानतप्रतिभूति
जरायमअपराध
जबरनबलपूर्वक
जरायम पेशाअपराधजीवी
जायदादे मशरूकाकुर्क हुई सम्पत्ति
दाखिल खारिजनामांतरण
सूदब्याज
हुजूरश्रीमान/महोदय
हुलियाशारीरिक लक्षण
हर्जाना क्षतिप्रतिपूर्ति
हलफनामाशपथ पत्र
दफाधारा
फरियादीशिकायतकर्ता
मुत्तजर्ररचोट
इत्तिलानामासूचना पत्र
कलमबंद करनान्यायालय के समक्ष कथन
गैरहाजिरीअनुपस्थिति
चस्पाचिपकाना
चश्मदीदप्रत्यक्षदर्शी
जालसाजीकूटरचना
जिला बदरनिर्वासन
जामातलाशीवस्त्रों की तलाशी
वारदातघटना
साकिनपता
जायतैनातीनियुक्ति स्थान
हाजा स्थानपरिसर
मातहतअधीनस्थ
जेल हिरासतकब्जे में लेना
फौतीमृत्यु सूचना
इस्तगासाछावा
मालफडजुआ का माल मौके पर बरामद होना
अर्दलीहलकारा
किल्लत मुलाजमानकर्मगण की कमी
तामील कुनन्दासूचना करने वाला
इमदादमदद
नजूलराजभूमि
फरारभागा हुआ
फीसदीप्रतिशत
फेहरिस्तसूची
फौतमृत्यु
बयानकथन
बेदखलीनिष्कासन
मातहतअधीन
मार्फतद्वारा
मियादअवधि
रकबाक्षेत्रफल
काश्तकारकृषक
नाजिरव्यवस्थापक
अमीन राजस्वकनिष्ठ अधिकारी
राजीनामासमझौता पत्र
वारदातघटना
संगीनगंभीर
विरासतउत्तराधिकार
वसियतहस्तांन्तरण लेख
वसूलीउगाही
शिनाख्तपहचान
सबूत साक्ष्यप्रमाण
दस्तावेजअभिलेख
कयासअनुमान
सजादण्ड
सनदप्रमाण पत्र
सुलहनामासमझौता पत्र
अदम चौकपुलिस असंज्ञेय हस्ताक्षेप, अगोग्य अपराध की सूचना
कैदखानाबंदीगृह
तफतीश/तहकीकातअनुसंधान/जाँच/विवेचना
आमद/रवाना/रवानगीआगमन, प्रस्थान
कायमीपंजीयन
तेहरीरलिखित या लेखीय विवरण
इरादतनसाशय
खारिज/खारिजी/रद्द निरस्तनिरस्तीकरण
खून आलुदा रक्तरंजित/रक्त से सना हुआ
गवाह/गवाहनसाक्षी/साक्षीगण
गिरफ्तार/हिरासतअभिरक्षा
तहत् अंतर्गत
जख्त, जख्मी, मजरूबचोट/घाव घायल/आहत
दस्तयाबखोज लेना/बरामत
मौका ए वारदातघटना स्थल
परवानापरिपत्र/अधिपत्र
फैसलानिर्णय
हमराहसाथ में