कांग्रेस के 70 सीटों से आगे निकलने के दावे पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि कांग्रेस को सपने देखने से कोई नहीं रोक सकता। कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश में भी सपने देखे थे, लेकिन उन्हें अपने काम पर विचार करना चाहिए और पहचानना चाहिए कि वे कैसे विकास में बाधा बन गए हैं। प्रदेश की जनता जानती है कि उन्होंने किस तरह से दलितों का अपमान किया है।