1- हिसार के गांव खांडा खेड़ी में पूर्व वित्त मंत्री और नारनौंद से बीजेपी प्रत्याशी कैप्टन अभिमन्यु और कांग्रेस उम्मीदवार जस्सी पेटवाड़ के समर्थकों के बीच आपस में मारपीट हो गई। दोनों पक्षों के बीच जमकर लात-घूंसे चले। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के ऊपर बोगस वोटिंग कराने का आरोप लगाया है। हालांकि पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच-बचाव कर दिया है।