अशोक तंवर के कांग्रेस में शामिल होने पर कांग्रेस ने एक्स पर एक पोस्ट किया है। पोस्ट करते हुए कांग्रेस ने लिखा कि कांग्रेस ने लगातार शोषितों, वंचितों के हक की आवाज उठाई है और संविधान की रक्षा के लिए पूरी ईमानदारी से लड़ाई लड़ी है। हमारी इस संघर्ष और समर्पण से प्रभावित होकर आज बीजेपी के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद, हरियाणा में बीजेपी की कैंपेन कमेटी के सदस्य और स्टार प्रचारक अशोक तंवर कांग्रेस में शामिल हो गए। दलितों के हक की लड़ाई को आपके आने से और मजबूती मिलेगी। कांग्रेस परिवार में आपका पुन: स्वागत है, भविष्य के लिए शुभकामनाएं।