10 जुलाई 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बिहार से बाहर पैर पसार रहे चिराग पासवान, उत्तराखंड और पंजाब में भी चुनाव लड़ने की तैयारी

Chirag Paswan LJPR: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान ने कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है। वहीं, उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव लड़ने पर एक महीने के भीतर अंतिम फैसला लिया जाएगा।
less than 1 minute read
Google source verification

पटना

image

Anand Shekhar

Jul 10, 2026

Chirag Paswan

चिराग पासवान। (फोटो सोर्स : एक्स चिराग)

Chirag Paswan: केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने बिहार और झारखंड के बाद अब उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब जैसे राज्यों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने की तैयारी शुरू कर दी है। चिराग पासवान ने कहा की उत्तर प्रदेश चुनाव की तैयारी हम लोगों ने बेहद विधिवत और संगठनात्मक तरीके से शुरू कर दी है। इसके तुरंत बाद, इसी महीने के भीतर पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां भी औपचारिक रूप से शुरू कर दी जाएगी।

उत्तराखंड में लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) के चुनाव लड़ने के बारे में चिराग पासवान ने कहा कि जिस तरह पार्टी उत्तर प्रदेश में चुनाव लड़ रही है, उसी तरह उत्तराखंड में चुनाव लड़ने या न लड़ने पर अगले एक महीने के भीतर अंतिम और औपचारिक फैसला लिया जाएगा। हमारा विजन साफ है कि हमें देश के विभिन्न राज्यों में अपने कैडर और संगठन का विस्तार करना है।

खबर अपडेट हो रही है