
Chocolate Day 2023 : प्यार की मिठास चॉकलेट पहले हुआ करती थी तीखी और कड़वी
Valentine's Day 2023 लव बर्ड्स को पूरे साल में वैलेंटाइन डे का इंतजार रहता है। प्रेमी जोड़े अपने इश्क को मुकाम तक पहुंचाने के लिए वैलेंटाइन वीक में अपने प्यार का इजहार करते हैं। 7 फरवरी रोज डे से वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है। 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे (Valentine’s Day) पर प्यार को समर्पित यह शानदार सप्ताह खत्म हो जाएगा। कई के दिल टूटेंगे तो कईयों के चेहरे खुशी से खिले होंगे।आज 9 फरवरी को लव बर्ड्स चाकलेट डे के रुप में मनाते हैं। पूरी दुनिया में प्रपोज डे के बाद अगले दिन चाकलेट डे को अपने साथी का मुंह मीठा करने के लिए लव बर्ड्स एक दूसरे को चाकलेट देते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक में चॉकलेट डे ही एक ऐसा खास दिन है जो स्वाद से जुड़ा है। ऐसा माना जाता है कि, इसे अपने पार्टनर के साथ खुशी सेलिब्रेट करने लिए दिया जाता है। यंग कपल्स में चॉकलेट डे का क्रेज काफी अधिक देखा जाता है। कोको बीन्स, चॉकलेट की प्राथमिक सामग्री में से एक है। पर आप यह जानकर चौंक जाएंगे कि, मुंह में घुलकर मिठास पैदा करने वाली आप की मीठी चॉकलेट पहले तीखी और बहुत कड़वी हुआ करती थी। पर धीरे—धीरे चॉकलेट ने अपना स्वरुप बदल लिया। और आज यह बच्चे, बूढ़े हर उम्र की हरदिलअजीज है। तो जानें कैसे चॉकलेट मीठी हुई ...
कोको बींस से बनता था कसैला चॉकलेट
चॉकलेट, कोको बींस से बनाई जाती है। सबसे पहले कोको का पेड़ अमेरिका में देखा गया था। अमेरिका और मेक्सिको में सबसे पहले चॉकलेट पर प्रयोग शुरू हुआ था। कोको बींस का स्वाद बेहद कड़वा होता है। पहले यह पेय पदार्थ के रूप में इस्तेमाल किया जाता था। पर यह बहुत लोकप्रिय नहीं हुआ। कोको बींस का प्रयोग पहले commodity Exchange के रूप में होता था।
हर्नान कोर्टेस ने बनाया चॉकलेट को मीठा
इसी के तहत साल 1519 में स्पेनिश खोजकर्ता हर्नान कोर्टेस को चॉकलेट ड्रिंक पीने को दी गई। वो इस ड्रिंक से बेहद प्रभावित हुए। और इसे अपने साथ ले गए। इसके कसैले स्वाद को खत्म करने के लिए कुछ प्रयोग किया। हर्नान कोर्टेस कोको बींस में चीनी, वनीला, दालचीनी और कई चीजें मिलाई। बस इसके स्वाद में बड़ा बदलाव हुआ। और यह तीखी और कड़वी से मीठी और स्वादिष्ट बन गई। और तब से लेकर अब चॉकलेट हर प्रेम को बढ़ाने का एक ब्रिज बन गया। सन 1550 में यूरोप में पहली बार 7 जुलाई के ही दिन चॉकलेट डे मनाया गया था। 19वीं और 20वीं शताब्दी में कई बड़ी चॉकलेट कंपनियां बाजार में आईं।
Valentine week ---
7 फरवरी - Rose Day 2023
8 फरवरी - Propose Day 2023
9 फरवरी - Chocolate Day 2023
10 फरवरी - Teddy Day 2023
11 फरवरी - Promise Day 2023
12 फरवरी - Hug day 2023
13 फरवरी - Kiss Day 2023
14 फरवरी - Valentine's Day 2023 ।
Updated on:
09 Feb 2023 11:39 am
Published on:
09 Feb 2023 11:37 am
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
