कोलकाता में धूमधाम से मनाया जा रहा क्रिसमस, मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर हाउस में की गई प्रार्थना
कोलकाता में क्रिसमस समारोह का जश्न पूरे जोर शोर के साथ मनाया जा रहा है। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में क्रिसमस के अवसर पर मिशनरीज ऑफ चैरिटी के मदर हाउस में प्रार्थना की गई। इसके साथ ही रामकृष्ण परमहंस और स्वामी विवेकानंद के सैकड़ों भक्तों ने पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में बेलूर मठ-रामकृष्ण मठ और रामकृष्ण मिशन के परिसर में क्रिसमस समारोह को मनाया। क्रिसमस पारंपरिक रूप से बेलूर मठ में 'जीशु खृष्टो ओ मैरी मटर पूजो' के रूप में मनाया जाता है। कोलकाता के केंद्र पार्क स्ट्रीट में 30 फुट ऊंचे क्रिसमस ट्री सबको लुभा रहा है। यह अगले साल 3 जनवरी तक जगमगाएगा। #Christmas