
Abhijeet Dipke (फोटो सोर्स: ANI)
CJP Abhijeet Dipke : नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कहा है कि सौरव दास और आशुतोष रंका की रिहाई के बाद पार्टी आगे की रणनीति तय करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले कुछ दिनों में हुई गिरफ्तारियों और हिरासत की कार्रवाई के जरिए उन्हें डराने की कोशिश की जा रही है। हालांकि, दीपके ने साफ कहा कि वे न तो डरेंगे और न ही पीछे हटेंगे।
दीपके ने कहा कि सौरव दास और आशुतोष रंका के वापस आने के बाद सभी लोग एक साथ बैठेंगे और आगे की रणनीति पर चर्चा करेंगे। उन्होंने उम्मीद जताई कि दोनों को रविवार को रिहा कर दिया जाएगा। दीपके के मुताबिक, वह कानूनी मामलों पर चर्चा करने के लिए अधिवक्ता वृंदा से मिलने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और हम इसके लिए पूरी तरह तैयार हैं। दीपके ने पिछले कुछ दिनों में हुई गिरफ्तारियों और हिरासत की कार्रवाई को डराने की कोशिश बताया।
गौरतलब है कि अभिजीत दीपके को शनिवार को मंदिर मार्ग स्थित विशेष कार्यपालक मजिस्ट्रेट (SEM) की अदालत से सशर्त जमानत मिली थी। कोर्ट ने उन्हें 50 हजार रुपए का निजी मुचलका भरने का निर्देश दिया था। उनके खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई थी। जमानत की शर्तों के मुताबिक, दीपके को एक साल तक शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखनी होगी।
बता दें कि शुक्रवार को दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस में CJP के प्रस्तावित 'लहरा दो तिरंगा' मार्च से पहले अभिजीत दीपके को हिरासत में लिया था। इसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के मुताबिक, उनके खिलाफ BNSS की धारा 126 और 170 के तहत कार्रवाई की गई थी।
Updated on:
18 Oct 2026 02:15 pm
Published on:
18 Oct 2026 02:12 pm
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
