
Cloud burst in Kupwara
Cloud burst in Kupwara : देश की कई राज्यों में भारी बारिश का कहर जारी है। मैदानी इलाकों से लेकर पहाड़ी क्षेत्रों में बाढ़ और भूस्खलन से जनजीवन थम सा गया है। महाराष्ट्र और गुजरात में इन दिनों भारी बारिश और बाढ़ से हाहाकार मचा हुआ है। इसी बीच खबर आ रही है कि जम्मू कश्मीर के कुपवाडा जिलेे में बादल फट गए है। उत्तरी कश्मीर के सीमांत जिले कुपवाड़ा में रविवार को बादल फटने चारों तरफ पानी का सेलाब बह रहा है। इसमें कई वाहन बह गए। घरों और पुलों को भी काफी नुकसान हुआ है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का तांडव जारी है। शिमला और कुल्लू में बादल फटने से तीन लोग लापता हो गए हैं। शिमला में ही अलग घटना में भूस्खलन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई।
अखनूर में भारी बारिश चिनाब में बाढ़, 105 लोगों को किया रेस्क्यू
जम्मू जिले के अखनूर इलाके में भारी बारिश के कारण चिनाब नदी में अचानक बाढ़ आ गई। इसके बाद सैकड़ों एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। प्रशासन ने प्रभावित लोगों को बचाव अभियान शुरू किया गया। नदी का जलस्तर बढ़ने के खतरे के मद्देनजर इलाके से 105 लोगों को निकाला गया है। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में बारिश हो सकती है।
यह भी पढ़ें- गुजरात में भारी बारिश का 'तांडव' कई गाड़ियां बहीं: जम्मू में 105 लोगों को किया रेस्क्यू, इन राज्यों में IMD का अलर्ट
Published on:
23 Jul 2023 02:17 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
