
सीएम मोहन यादव (फोटो-IANS)
पत्रिका से संस्थापक कर्पूर चन्द्र कुलिश जी के जन्मशताब्दी वर्ष के मौके पर आयोजित पत्रिका की-नोट कार्यक्रम में 'लोकतंत्र और समाचार पत्र' पर आयोजित व्याख्यान में मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव ने अपनी बात रखी। उन्होंने कहा कि पत्रिका ग्रुप के प्रधान संपादक गुलाब चंद्र कोठारी ने लोकतंत्र को बचाए रखा। उन्होंने चुनौतीपूर्ण समय में पत्रकारिता की शुरूआत की।
कुलिश जी ने जिस चुनौतीपूर्ण समय में राजस्थान पत्रिका की शुरुआत की, वह काबिले तारीफ है। पत्रिका ने अपने कर्तव्य पथ की यात्रा में अहम भूमिका निभाई है। पत्रिका ने अपनी निष्पक्ष धार बनाकर रखी है। पत्रिका का एक ही काम है, न इनको छोड़ो, न उनको छोड़ो, अपनी लाइन पक्की है। उन्होंने एक मार्ग तय कर लिया है। उसी पर कार्य जारी है। मैं इसके लिए बधाई देता हूं। कुलिश जी ने 60 साल में रिटायर होने का निर्णय लिया, उन्होंने पत्रिका के लिए पुरानी धुरी छोड़ दी। उन्होंने कहा कि लोगों की धारणा रही है कि राजस्थान पत्रिका में जो लिखा है, वह सच है।
Updated on:
21 Mar 2026 07:09 pm
Published on:
21 Mar 2026 07:08 pm
बड़ी खबरें
View Allराष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
