21 मार्च 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Weather Alert: 22, 23, 24, 25 और 26 मार्च को होगी भयंकर बारिश व बर्फबारी, इन राज्यों में पश्चिमी विक्षोभ का कहर जारी…

Weather Alert Update: पश्चिमी विक्षोभ का कहर जारी है। अगले 5 दिन यानी 22, 23, 24, 25 और 26 मार्च को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश और बर्फबारी की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Mar 21, 2026

weather update

आईएमडी बारिश अलर्ट (सोर्स: एक्स IMD)

Weather Latest Update: मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी विक्षोभ के असर से देश के कई हिस्सों में अगले पांच दिनों तक मौसम (Pre-Monsoon) बदलता हुआ नजर आएगा। मौसम विभाग (Meteorological Department) ने 22 से 26 मार्च के बीच तेज हवाओं, भारी बारिश और पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी की चेतावनी दी है।

खास बात यह है कि पहले उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय यह सिस्टम अब धीरे-धीरे उत्तर-पूर्व और पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ रहा है, जिससे वहां भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं।

इस दौरान कहीं गरज-चमक के साथ बारिश होगी तो कहीं ओलावृष्टि लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकती है। वहीं, 26 मार्च के बाद उत्तर-पश्चिम भारत में फिर से मौसम बदलने की संभावना जताई गई है। ऐसे में आने वाले दिन मौसम के लिहाज से काफी अहम और सतर्क रहने वाले साबित हो सकते हैं।

उत्तर-पूर्वी राज्यों की ओर बढ़ा पश्चिम विक्षोभ का प्रभाव

पश्चिम विक्षोभ (Pre-Monsoon) के प्रभाव के चलते उत्तर-पश्चिम भारत में सक्रिय बारिश का मौसम अब पूर्वोत्तर और पूर्वी भारत की ओर से बढ़ गया है। तीन दिन तक हिमालयी रेंज में बर्फबारी से लेकर मैदानी क्षेत्रों में तूफानी बारिश के बाद शनिवार को मौसम में फिर बदलाव नजर आया।

मौसम विभाग ने बड़ी अपडेट: इन राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभाग (IMD Update) के अनुसार शनिवार को एक तरफ जहां पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में गरज-चमक के साथ बारिश व ओलावृष्टि का दौर जारी रहा, वहीं दक्षिणी तटीय इलाकों में उमस भरी गर्मी का असर दिखाई दिया। बिहार, सौराष्ट्र-कच्छ, उत्तराखंड आदि में भी भारी बारिश हुई, जबकि पंजाब, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश में ओले गिरे।

राजस्थान के कई जिलों में शनिवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे रहा है, जबकि अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव देखा गया। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में 22 मार्च को गरज-चमक के साथ तेज हवाएं चलने की संभावना हैं। उत्तर भारत में हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 23 मार्च को हल्की बारिश व बर्फबारी के साथ गरज-चमक और 50 किमी तक प्रति घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

आइएमडी (India Meteorological Department) ने संभावना जताई है कि अगले कुछ दिनों में पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव जारी रहेगा, जिससे उत्तर-पश्चिम भारत में 26 मार्च से फिर बारिश व बर्फबारी की नई लहर आ सकती है।

ओडिशा, पश्चिम बंगाल और सिक्किम और उत्तर-पूर्व भारत में 24 मार्च तक गरज के साथ बारिश, बिजली कड़कने और तेज हवाएं चलने की संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कहीं-कहीं ओले गिरने की भी संभावना है। पश्चिम बंगाल और सिक्किम और बिहार में भारी बारिश की संभावना है।