
Sharda Sinha Death: लोकगायिका शारदा सिन्हा (Sharda Sinha) का पार्थिव शरीर बुधवार को पटना के राजेंद्र स्थित आवास पर लाया गया। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने घर पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सीएम नीतीश (Nitish Kumar) ने परिवार को ढांढस बंधाया।सीएम ने उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किए जाने का निर्देश दिया। इस दौरान मंत्री विजय चौधरी, राज्यसभा सांसद संजय झा और कई अन्य नेता मौजूद थे। सीएम ने जिलाधिकारी पटना को निर्देश दिया कि राजकीय सम्मान के साथ शारदा सिन्हा के अंतिम संस्कार के लिए सभी आवश्यक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित किया जाए।
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शारदा सिन्हा के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि उनका निधन बिहार और भारतीय संगीत जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने शारदा सिन्हा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और उनके परिवार और प्रशंसकों को इस मुश्किल घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।
उनके बेटे अंशुमन ने बताया कि शारदा सिन्हा का कल 7 नवंबर को पटना के गुलाबी घाट पर अंतिम संस्कार होगा। उनका राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा। वहीं पटना डीएम ने बताया कि सीएम का निर्देश है कि शारदा सिन्हा का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाए। इसके लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। इससे पहले उनके आवास पर सभी प्रकार के प्रशासनिक और सुरक्षा के प्रबंध किए गए हैं।
बिहार की स्वर कोकिला शारदा सिन्हा का मंगलवार रात को निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के एम्स अस्पताल में आखिरी सांस ली। शारदा सिन्हा लंबे समय से बीमारी से जूझ रही थीं। हाल ही में उन्हें दिल्ला के एम्स में भर्ती कराया गया था। जहां कुछ दिनों के इलाज के बाद उनकी स्थिति बेहतर हो गई थी। लेकिन सोमवार रात को उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई। इसके चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था। बताया गया था कि शारदा सिन्हा का ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था।
Updated on:
06 Nov 2024 07:12 pm
Published on:
06 Nov 2024 07:09 pm
बड़ी खबरें
View Allबिहार चुनाव
राष्ट्रीय
ट्रेंडिंग
