20 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेटे ने थामा बीजेपी का दामन तो कांग्रेसी नेता एके एंटनी बोले- अनिल का गलत फैसला, मैं आहत हूं

Anil Antony joins BJP : पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री व कांग्रेस के दिग्गज नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी आज गुरुवार को भाजपा में शामिल हो गए हैं। अनिल एंटनी ने दो माह पूर्व कांग्रेस का साथ छोड़ दिया था। बेटे अनिल एंटनी के भाजपा ज्वाइन करने के बाद पिता एके एंटनी ने दुःख जताते हुए इसे गलत फैसला बताया है।

2 min read
Google source verification
anil_antony.jpg

कांग्रेस को बड़ा झटका, एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी भाजपा में शामिल

Anil Antony Joins BJP: कांग्रेस और भाजपा के बीच आरोपों और प्रत्यारोपों का सिलसिला जारी है। इस बीच कांग्रेस को एक बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के दिग्गज नेता और पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी ने गुरुवार को भाजपा का दामन थाम लिया। दिल्ली में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, वी मुरलीधरन, केरल भाजपा अध्यक्ष के सुरेंद्रन की मौजूदगी में केरल कांग्रेस की सोशल मीडिया टीम के पूर्व संयोजक अनिल एंटनी भाजपा में शामिल हो गए। अनिल एंटनी ने जनवरी में कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया था। बेटे अनिल एंटनी भाजपा ज्वाइन करने के बाद पिता एके एंटनी का रिएक्शन सामने आया है। एके एंटनी ने कहा कि - अनिल के बीजेपी में शामिल होने के फैसले से आहत हूं। यह एक गलत फैसला है।


पीएम मोदी और गुजरात दंगों पर बनी डॉक्यूमेंट्री फिल्म पर अनिल एंटनी कांग्रेस पार्टी की लाइन से अलग स्टेटमेंट दिया था। जिसके बाद अनिल एंटनी का कांग्रेस नेताओं ने विरोध किया था। इस पर अनिल एंटनी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। भाजपा के हमकदम होने के बाद अनिल एंटोनी ने कहाकि, एक भारतीय युवा होने के नाते मुझे ऐसा लगता है कि, यह मेरी जिम्मेदारी और कर्तव्य है कि मैं प्रधानमंत्री के राष्ट्र निर्माण और राष्ट्रीय एकता के दृष्टिकोण में अपना योगदान दूं।

अनिल एंटनी का बहुआयामी व्यक्तित्व, पीयूष गोयल ने किया स्वागत

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि, अनिल एंटनी का एक बहुआयामी व्यक्तित्व हैं। जब मैंने अनिल एंटनी की साख देखी तो मैं बहुत प्रभावित हुआ। उनके विचार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों के समान हैं। हमें विश्वास है कि वह बहुत सक्रिय भूमिका निभाते रहेंगे और दक्षिण भारत में भाजपा के पदचिह्न को बढ़ाने में मदद करेंगे।

अनिल एंटनी के पिता थे देश के रक्षा मंत्री

अनिल एंटनी के पिता एके एंटनी कांग्रेस सरकार में केंद्रीय रक्षा मंत्री रहे थे। इसके अलावा एके एंटनी, केरल के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं। एके एंटनी का नाम कांग्रेस बड़े नेताओं में शुमार किया जाता है। अनिल एंटनी, कांग्रेस नेता शशि थरूर के काफी करीबी रहे हैं। उन्होंने अपने त्यागपत्र में भी शशि थरूर को धन्यवाद कहा था। वे कांग्रेस की मुख्यधारा की राजनीति से हमेशा दूर रहे, लेकिन हमेशा बड़े मुद्दों पर उन्होंने अपनी बात रखी।

यह भी पढ़े - 30 जून तक नहीं किया पैन से आधार लिंक तो देना होगा भारी जुर्माना