भाजपा के राज्यसभा सांसद लहर सिंह सिरोया (BJP MP Lahar Singh Siroya) ने कर्नाटक में वक्फ संपत्तियों (Waqf Properties) के दुरुपयोग से जुड़ी उप लोकायुक्त की 8 साल पुरानी रिपोर्ट उजागर करने की मांग उठाई है। दावा है कि इस रिपोर्ट में कांग्रेस के कई बड़े नेताओं के नाम होने के कारण ही सिद्धरामैया सरकार ने रिपोर्ट दबा रखी है। सिरोया ने वक्फ वक्फ (संशोधन) विधेयक, 2024 से जुड़ी संसदीय कमेटी के अध्यक्ष जगदंबिका पाल को पत्र देकर रिपोर्ट तलब करने की मांग की है। सिरोया के मुताबिक, रिपोर्ट पटल पर आने से बड़े राज खुलेंगे। सूत्रों के मुताबिक, कमेटी रिपोर्ट को तलब कर सकती है।