Priyanka Gandhi Delivered speech at Mukkam in Kerala : प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, 'मैं आपके लिए संसद में हूं। मैं आपकी आवाज है वहां उठाऊंगी। आपकी जो भी समस्याएं हैं, मैं उन्हें हल करने का प्रयास करूंगी। आपके विश्वास, आपके मूल्य, आपकी आशाएं और आपकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए मैं हमेशा तैयार रहूंगी। मैं आपके लिए हर दिन अंतिम दम तक प्रयासरत रहूंगी।' प्रियंका गांधी के साथ उनके भाई और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी वहां मौजूद रहे। प्रियंका गांधी ने अपने जीवन का पहला लोकसभा चुनाव केरल के वायनाड से लड़ा और चार लाख से भी ज्यादा मतों के अंतर से जीता।