14 अगस्त 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

विदेश नीति पर जेबी माथर का केंद्र पर निशाना, बोलीं- अमेरिका के सामने स्पष्ट नहीं भारत का रुख

Congress MP JB Mather Big Statement: कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने केंद्र की विदेश नीति पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि भारत को अमेरिका के सामने अपनी स्थिति स्पष्ट करने और राष्ट्रीय हितों को मजबूती से रखने की जरूरत है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Harshul Mehra

Aug 14, 2026

congress mp jb mather india foreign policy america

विदेश नीति पर जेबी माथर का केंद्र पर निशाना। फोटो-IANS

Congress MP JB Mather Big Statement: कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने केंद्र सरकार की विदेश नीति को लेकर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी की विदेश नीति से जुड़ी टिप्पणी का समर्थन करते हुए माथर ने आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भारत अपने राष्ट्रीय हितों और विदेश नीति को लेकर स्पष्ट रुख अपनाने के बजाय अमेरिका के सामने झुकता हुआ नजर आ रहा है।

विदेश नीति का मतलब स्पष्ट रुख अपनाना

कांग्रेस सांसद जेबी माथर ने कहा कि विदेश नीति का अर्थ देश से जुड़े महत्वपूर्ण अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर फायदे और नुकसान का आकलन करने के बाद स्पष्ट रुख अपनाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने कई ऐसे गलत समझौते किए हैं, जिनका नुकसान देश को उठाना पड़ रहा है। माथर ने कहा कि मौजूदा स्थिति में यह स्पष्ट नहीं है कि किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय मुद्दे पर भारत की वास्तविक प्राथमिकता और रुख क्या है।

अमेरिका के सामने भारत का रुख स्पष्ट नहीं: माथर

कांग्रेस सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री को देश के हितों के लिए मजबूती से अपनी बात रखते हुए सुनने के बजाय अमेरिकी राष्ट्रपति को व्यापार और टैरिफ से जुड़े फैसलों की घोषणा करते हुए देखा जाता है। उन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार और टैरिफ के मुद्दे का हवाला देते हुए कहा कि भारत को इस मामले में अपनी स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए।

अमेरिका-ईरान तनाव पर भी उठाया सवाल

जेबी माथर ने अमेरिका और ईरान के बीच तनाव का जिक्र करते हुए भारत की भूमिका पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा कि उस दौरान भारत की भूमिका और उसकी आवाज कहां थी। माथर के अनुसार, इस मामले में भारत की राय को पर्याप्त महत्व नहीं मिला।

नेहरू के दौर से विदेश नीति की तुलना

कांग्रेस सांसद ने मौजूदा विदेश नीति की तुलना पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू के दौर से भी की। उन्होंने कहा कि दोनों दौर की विदेश नीतियों में काफी अंतर दिखाई देता है।

PM मोदी की विदेश यात्राओं पर कांग्रेस की टिप्पणी

जेबी माथर ने PM नरेंद्र मोदी की विदेश यात्राओं और विदेशी नेताओं के साथ उनकी मुलाकातों को लेकर कांग्रेस की आलोचना का भी जिक्र किया। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि जब प्रधानमंत्री 'हग डिप्लोमेसी' अपनाते हैं तो लोग ऐसे कदमों को लेकर हैरान रह जाते हैं।

राहुल गांधी पर भाजपा के विरोध को लेकर सवाल

राहुल गांधी की विदेश नीति से जुड़ी टिप्पणियों पर भाजपा की ओर से लगातार हो रहे विरोध को लेकर भी माथर ने निशाना साधा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी एक शब्द बोलते हैं तो भाजपा के कई नेता प्रतिक्रिया देने के लिए सामने आ जाते हैं और एक ही लाइन पर कई प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित हो जाती हैं।

'अगर मजाक है तो इतना पलटवार क्यों?'

कांग्रेस सांसद ने भाजपा से सवाल किया कि अगर पार्टी राहुल गांधी की बातों को केवल मजाक या कॉमेडी मानती है, तो फिर उनकी टिप्पणियों पर इतना पलटवार क्यों किया जाता है। माथर ने कहा कि भाजपा राहुल गांधी की टिप्पणियों को नजरअंदाज भी कर सकती है।

विपक्षी गठबंधन में एकजुटता का दावा

जेबी माथर ने कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और इंडी अलायंस के घटक दलों के बीच एकजुटता का भी दावा किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष लगातार साथ रहा है।